एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तरप्रदेश : आप नेता संजय सिंह ने छेड़छाड की शिकार 17 लड़कियों की सुरक्षा की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पिछले महीने स्कूल में कथित छेड़ाछाड़ की शिकार 17 छात्राओं को सुरक्षा देने की मांग शनिवार को की।

देश की खबरें | उत्तरप्रदेश : आप नेता संजय सिंह ने छेड़छाड की शिकार 17 लड़कियों की सुरक्षा की मांग की

मुजफ्फरनगर, 11 दिसंबर आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पिछले महीने स्कूल में कथित छेड़ाछाड़ की शिकार 17 छात्राओं को सुरक्षा देने की मांग शनिवार को की।

आप नेता जिले के ग्रामीण क्षेत्र में पीड़ित लड़कियों के परिवार से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक अदालत में करवाई जाए और दोषियों को छह महीने के भीतर सजा दिलाई जाए।

सिंह ने आरोप लगाया कि प्रशासन मामले में तेजी से कार्रवाई करने में असफल रहा, जिसकी वजह से 18 नवंबर की घटना में पांच दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई।

खबर के मुताबिक जिले के ग्रामीण क्षेत्र की 17 लड़कियों को प्रायोगिक परीक्षा दिलाने के नाम पर दूसरे स्कूल ले जाया गया। आरोप है कि स्कूल के दो प्रबंधकों ने लड़कियों रात को बंधक बनाया और कथित तौर पर उनसे छेड़छाड़ की।

पुलिस ने मामले में स्कूल के प्रबंधक योगेश चौहान और अर्जुन सिंह को पांच दिसंबर को गिरफ्तार किया। इससे पहले दो लड़कियों के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2021 10:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).