एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: कांवड़ मार्ग पर हुड़दंग मचाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कांवड़ मार्ग पर हुड़दंग मचाने क आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: कांवड़ मार्ग पर हुड़दंग मचाने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त

मेरठ, 16 जुलाई उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में कांवड़ मार्ग पर हुड़दंग मचाने क आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पुलिसकर्मियों की एक टीम मंगलवार को ब्रह्मपुरी इलाके में कांवड़ मार्ग पर तैनात थी कि तभी सोनू मईनुद्दीन (31) नाम का व्यक्ति मोटरसाइकिल से आया और कथित तौर पर ‘जय भोले’ के नारे लगाते हुए शांति भंग करने का प्रयास किया।

पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति को शांत रहने को कहा गया, जिसके बाद उसने चिल्लाना शुरू कर दिया और मौके पर हंगामा करने लगा।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी को रात लगभग पौने 12 बजे हिरासत में ले लिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मोटरसाइकिल को जब्त कर ली गयी।

उन्होंने बताया कि आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2025 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).