एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले में एक व्यक्ति हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले में एक व्यक्ति हिरासत में

प्रयागराज, 29 अप्रैल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि सोमवार शाम एडीए कॉलोनी में बुजुर्ग दंपति की धारदार हथियार से हत्या किये जाने के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया क्योंकि उसके कपड़े फुटेज में दिख रहे व्यक्ति से मेल खा रहे हैं।

अधिकारी ने बताया हालांकि संदिग्ध ने हत्या का जुर्म नहीं कबूला है।

यादव ने बताया कि जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, वह रविवार को भी मृतक के घर में बिजली का काम करने आया था।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम को एडीए कालोनी में रहने वाले अरुण कुमार श्रीवास्तव (65) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी जबकि उनकी पत्नी मीना श्रीवास्तव (60) हमले में गंभीर रूप से घायल हुई थीं।

पुलिस ने बताया कि मीना की सोमवार रात को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).