एजेंसी न्यूज

Uttar Pradesh: शाहजहांपुर में बस, ट्रक की टक्कर में 18 लोग घायल

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के चलते शनिवार सुबह रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में बस में सवार 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

Uttar Pradesh: शाहजहांपुर में बस, ट्रक की टक्कर में 18 लोग घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: File Photo)

शाहजहांपुर (उप्र), 4 फरवरी : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने के चलते शनिवार सुबह रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में बस में सवार 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस. आनंद ने बताया कि घटना थाना खुटार अंतर्गत एक इलाके में हुई. उन्होंने बताया कि बस शाहजहांपुर से पलिया जा रही थी. अधिकारी ने बताया कि कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता घटने से दुर्घटना हुई. यह भी पढ़ें : Gurugram Accident: गुरुग्राम में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मारने के बाद 4 KM तक घसीटा, देखें दिल दहलाने वाला Video

एसपी ने बताया कि घटना में ट्रक चालक समेत बस में बैठे 18 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा. उन्होंने बताया कि घटना में दोनों वाहनों के चालक भी घायल हुए हैं जिन्हें यहां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक एस आनंद एवं जिला अधिकारी उमेश प्रताप सिंह भी पहुंचे.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2023 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).