देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: स्कूल वैन और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में 13 बच्चे घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सोमवार सुबह एक स्कूल वैन और डंपर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 13 स्कूली बच्चे और वैन चालक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कन्नौज, 21 जुलाई उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सोमवार सुबह एक स्कूल वैन और डंपर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 13 स्कूली बच्चे और वैन चालक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, छिबरामऊ के इब्राहीमपुर पुलिया के पास हुई टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूल वैन पलट गई और वाहन से धुंआ निकलने लगा।
पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगो और उधर से गुजर रहे कांवड़ियों ने बच्चों और चालक को वैन से बाहर निकाला।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे एक स्कूल वैन और डंपर के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में 13 बच्चे और वैन चालक घायल हो गया।
उन्होंने बताया कि कुछ घायलों को छिबरामऊ के एक अस्पताल में और दो बच्चों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारी ने बताया कि बाद में सात बच्चों को जांच के लिए भी तिर्वा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।
कुमार ने बताया कि सभी बच्चों की हालत ठीक है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया लेकिन उसका चालक भाग निकला।
अधिकारी ने बताया कि डंपर चालक की तलाश जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

