देश की खबरें | उत्तम सिंह चार देशों के टूर्नामेंट के लिये भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कप्तान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जूनियर हॉकी टीम के स्टार फॉरवर्ड उत्तम सिंह को चार देशों के आगामी टूर्नामेंट के लिये कप्तानी सौंपी गई है ।
नयी दिल्ली, 27 जुलाई भारतीय जूनियर हॉकी टीम के स्टार फॉरवर्ड उत्तम सिंह को चार देशों के आगामी टूर्नामेंट के लिये कप्तानी सौंपी गई है ।
हॉकी इंडिया ने 18 से 22 अगस्त तक होने वाले टूर्नामेंट के लिये 20 सदस्यीय टीम का ऐलान बृहस्पतिवार को किया ।
भारत का सामना इंग्लैंड, स्पेन और मेजबान जर्मनी से होगा । यह टूर्नामेंट पांच से 16 दिसंबर तक कुआलालम्पुर में होने वाले एफआईएच पुरूष जूनियर विश्व कप 2023 की तैयारी के लिये अहम है ।
भारतीय टीम में गोलकीपिंग का दारोमदार मोहित एच एस और रणविजय सिंह यादव पर होगा जबकि डिफेंस में शारदानंद तिवारी, रोहित, अमनदीप लाकड़ा, वारिबाम नीरज कुमार सिंह और योगेम्बर यादव हैं ।
मिडफील्ड में पूवन्ना सी बी, विष्णुकांत सिंह, राजिंदर सिंह, चेतन शर्मा और अमित कुमार यादव रहेंगे ।
फॉरवर्ड पंक्ति में उत्तम के साथ अराइजीत सिंह हुंडल, अंगद बीर सिंह, बॉबी सिंह और सुदीप चिरमाको होंगे ।
कोच सी आर कुमार ने कहा ,‘‘ हम विश्व कप के लिये काफी मेहनत कर रहे हैं । चार देशों के टूर्नामेंट में पता चलेगा कि हमारी तैयारियां सही दिशा में हैं या नहीं ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2023 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

