जरुरी जानकारी | यूटीआई एएमसी का 2,160 करोड़ रुपये का आईपीओ 29 सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 552-554 रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 29 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायर 552 से 554 रुपये प्रति शेयर तय किया।
नयी दिल्ली, 24 सितंबर यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 29 सितंबर को खुलेगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायर 552 से 554 रुपये प्रति शेयर तय किया।
आईपीओ 29 सितंबर को खुलकर एक अक्टूबर को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोलियां 28 सितंबर को खुलेंगी।
यह भी पढ़े | Federal Bank का बंपर ऑफर, सिर्फ 1 रुपये देकर घर ले जाएं बाइक या स्कूटी- ऐसे मिलेगा फायदा.
यूटीआई एएमसी ने बृहस्पतिवार को वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आईपीओ के लिए मूल्य दायर 552-554 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर आईपीओ से 2,160 करोड़ रुपये जुटाए जा सकेंगे।
निप्पन लाइफ इंडिया एसेट मैनेंजमेंट और एचडीएफसी एएमसी के बाद यूटीआई एएमसी शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने वाली तीसरी एएमसी होगी। यूटीआई एएमएसी के आईपीओ के तहत मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 3,89,87,081 इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी।
यह भी पढ़े | ATM से पैसे निकालने के लिए नहीं लगाना पड़ेगा लाइन, SBI का ऑटोमेटेड डिपॉजिट एंड विथड्रॉल मशीन करें ट्राई.
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और बैंक ऑफ बड़ौदा प्रत्येक आईपीओ के लिए 1,04,59,949 शेयरों की पेशकश करेंगे। वहीं पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और टी रो प्राइस इंटरनेशनल दोनों 38,03,617 शेयरों की बिक्री करेंगे। अभी एसबीआई, एलआईसी, पीएनबी और बैंक ऑफ बड़ौदा प्रत्येक की यूटीआई एएमसी में 18.24 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
अमेरिकी की टी रो प्राइस के पास कंपनी की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है। कंपनी ने अपने पात्र कर्मचारियों के लिए दो लाख शेयर आरक्षित रखे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)