जरुरी जानकारी | यूटीआई एएमसी का शेयर कारोबार के पहले दिन 14 प्रतिशत टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी का शेयर सोमवार को कारोबार के पहले दिन अपने निर्गम मूल्य 554 रुपये के मुकाबले 14 प्रतिशत नुकसान के साथ बंद हुआ।

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी का शेयर सोमवार को कारोबार के पहले दिन अपने निर्गम मूल्य 554 रुपये के मुकाबले 14 प्रतिशत नुकसान के साथ बंद हुआ।

बीएसई में शेयर निर्गम मूल्य के मुकाबले 13.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 476.60 रुपये पर बंद हुआ। शुरूआती कारोबार में यह 11.50 प्रतिशत के नुकसान के साथ 490.25 पर सूचीबद्ध हुआ था। कारोबार के दौरान यह 14.96 प्रतिशत टूटकर 471.10 रुपये इक्विटी तक चला गया था।

यह भी पढ़े | Flipkart में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका, 45 दिनों तक करना पड़ेगा ये काम- मिलेंगे इतने पैसे.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 9.74 प्रतिशत नुकसान के साथ 500 रुपये पर खुला। बाद में यह 13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 481.50 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण बीएसई में 6,042.68 करोड़ रुपये रहा।

यह भी पढ़े | सभी PF धारकों को दिवाली पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, 8.5% ब्याज की पहली किस्त मिलने की उम्मीद.

कंपनी के 2,160 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 2.31 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 552 से 554 रुपये प्रति शेयर था।

निप्पन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट और एचडीएफसी एएमएसी के बाद यह शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने वाली तीसरी संपत्ति प्रबंधन कंपनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट