विदेश की खबरें | अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति जिमी कार्टर का 100 वर्ष की आयु में निधन
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कार्टर सबसे लंबे समय तक जीवित रहे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति हैं।

मूंगफली की खेती करने वाले कार्टर ने ‘वाटरगेट’ घोटाले और वियतनाम युद्ध के बाद राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता था। वह 1977 से 1981 तक राष्ट्रपति रहे।

‘कार्टर सेंटर’ ने बताया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति कार्टर का रविवार को निधन हो गया। वह एक साल से अधिक समय से जॉर्जिया के छोटे से शहर प्लेन्स में अपने आवास में चिकित्सकीय देखरेख में थे।

कार्टर की पत्नी रोजलिन का नवंबर 2023 में निधन हो गया था। वह 96 वर्ष की थीं।

व्यवसायी, नौसेना अधिकारी, नेता, वार्ताकार, लेखक एवं मानवतावादी कार्टर ने एक ऐसा मार्ग बनाया जो आज भी राजनीतिक मान्यताओं को चुनौती देता है और वह अमेरिका के सर्वोच्च पद तक पहुंचने वाले 45 लोगों में से एक बने।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)