खेल की खबरें | यूएसपीजीए : पॉल्टर और हुबार्ड संयुक्त बढ़त पर

पॉल्टर और हुबार्ड दोनों ने सात अंडर पार 74 का स्कोर बनाया। पॉल्टर ने 17वें होल में 31 फुट दूरी से बर्डी बनायी जिससे वह संयुक्त बढ़त हासिल करने में सफल रहे।

पॉल्टर ने बाद में कहा, ‘‘मुझे यहां आकर गोल्फ खेलना हमेशा पसंद रहा है। ’’

यह भी पढ़े | IPL Update: आईपीएल में चीनी स्पॉन्सरशिप से भारतीय अर्थव्यवस्था को हुआ फायदा- अरूण धूमल.

आरबीसी हैरिटेज टूर्नामेंट अप्रैल में मास्टर्स के बाद खेला जाता है लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। यह पीजीए टूर में वापसी के बाद खेला जा रहा दूसरा टूर्नामेंट है।

तीन बार के मेजर चैंपियन जोर्डन स्पीथ ने आठ बर्डी जमायी लेकिन इस बीच उन्होंने 12वें होल में ट्रिपल बोगी भी की। दसवें होल से शुरुआत करने वाले स्पीथ ने अंतिम नौ होल में सात बर्डी बनाकर वापसी की और आखिर में पांच अंडर का स्कोर बनाया।

यह भी पढ़े | 18 जून 1983: कपिल देव ने कहा-175 रन की पारी ने टीम में जगाया था आत्मविश्वास.

अन्य गोल्फरों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। कुल सात खिलाड़ी छह अंडर 65 जबकि छह अन्य ने पांच अंडर 66 का स्कोर बनाया।

कोलंबिया के सेबेस्टियन मुनोज, नार्वे के विक्टर होवलैंड, दक्षिण अफ्रीका के डायलान फ्रिटेली तथा अमेरिका के बेब सिम्पसन, माइकल थाम्पसन, ब्राइस गार्ने और रियान पामर छह अंडर 65 के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)