एजेंसी न्यूज

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करना कांग्रेस का नया चलन बन गया है: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करना कांग्रेस के लिए ‘‘नया चलन’’ बन गया है.

प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करना कांग्रेस का नया चलन बन गया है: भाजपा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 3 दिसंबर : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करना कांग्रेस के लिए ‘‘नया चलन’’ बन गया है. भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्षी दल पर निशाना साधने के लिए कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के नेता वी एस उगरप्पा द्वारा मोदी को ‘‘भस्मासुर’’ कहे जाने संबंधी खबरों का हवाला दिया.

पात्रा ने कहा कि यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कुछ ही दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ‘‘रावण’’ वाली टिप्पणी की थी. उल्लेखनीय है कि खरगे ने इस हफ्ते की शुरुआत में अहमदाबाद में एक रैली में कहा था कि प्रधानमंत्री सभी चुनावों में लोगों से ‘‘उनका चेहरा देखकर वोट करने’’ के लिए कहते हैं. खरगे ने पूछा था, ‘‘क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं.’’ यह भी पढ़ें : UP: राम नाम सत्य है के लिए 4 लोग चाहिए होते हैं पर कांग्रेस को वो भी नहीं मिले: CM योगी

पात्रा ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जहां तक कांग्रेस का संबंध है, यह एक नया चलन बन गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘‘कांग्रेस अपशब्दों का प्रयोग करने वाली पार्टी बन गई है.’’ उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन के इस बयान का हवाला दिया कि वह अपने ‘‘दोस्त’’ मोदी के साथ खड़े हैं. पात्रा ने कहा कि एक तरफ दुनिया उनके (मोदी) साथ खड़ी है और दूसरी तरफ, कांग्रेस उनके लिए इस तरह की का इस्तेमाल करती है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह दुखद और चिंताजनक है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2022 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).