एजेंसी न्यूज

त्वरित परीक्षण किट का इस्तेमाल केवल निगरानी उद्देश्य कि लिए करें, आरटी-पीसीआर जांच जरूरी : आईसीएमआर

त्वरित परीक्षण किट के बारे में कुछ राज्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों के मद्देनजर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. जी एस टुटेजा ने बुधवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के मुख्य सचिवों को एक पत्र में कहा है कि आईसीएमआर ने कोविड-19 का प्रारंभिक चरण में पता लगाने के लिए हमेशा गला और नाक के जरिए आरटी-पीसीआर परीक्षण पर ही जोर दिया है ।

त्वरित परीक्षण किट का इस्तेमाल केवल निगरानी उद्देश्य कि लिए करें, आरटी-पीसीआर जांच जरूरी : आईसीएमआर
जमात

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए हाल में बांटे गए त्वरित परीक्षण किट का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह देने के एक दिन बाद आईसीएमआर ने एक प्रोटोकॉल जारी कर दोहराया है कि इनका इस्तेमाल निगरानी मकसद से होना चाहिए। वैसे संक्रमण की जांच के लिए आरटी-पीसीआर परीक्षण को ही जारी रखना चाहिए ।

त्वरित परीक्षण किट के बारे में कुछ राज्यों की ओर से उठाए गए मुद्दों के मद्देनजर भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. जी एस टुटेजा ने बुधवार को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के मुख्य सचिवों को एक पत्र में कहा है कि आईसीएमआर ने कोविड-19 का प्रारंभिक चरण में पता लगाने के लिए हमेशा गला और नाक के जरिए आरटी-पीसीआर परीक्षण पर ही जोर दिया है ।

पत्र में कहा गया कि 17 अप्रैल की तारीख वाले परामर्श में शीर्ष चिकित्सा अनुसंधान संस्थान ने त्वरित एंटीबॉडी परीक्षण की संभावना, उद्देश्य और इस्तेमाल पर स्पष्ट दिशा-निर्देश दिया है ।

टुटेजा ने कहा, ‘‘मैं फिर से दोहराना चाहूंगा कि त्वरित परीक्षण का इस्तेमाल किसी व्यक्ति में वायरस के संक्रमण के संबंध में निगरानी के वास्ते एक उपकरण के तौर पर किया जाता है।’’

उन्होंने आगे कहा कि वैश्विक स्तर पर भी इसका इस्तेमाल चलन में आने लगा है और वर्तमान में किसी व्यक्ति में एंटीबॉडीज की पहचान के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है ।

उन्होंने राज्यों को इन परीक्षणों के लिए वर्णित तौर-तरीकों को अपनाने और इसका इस्तेमाल उसी के लिए करने को कहा है जिस मकसद के लिए ये किट है ।

टुटेजा ने कहा, ‘‘फिर से दोहराया जा रहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के वास्ते आरटी-पीसीआर परीक्षण पर ही जोर देना चाहिए ।’’

आईसीएमआर में महामारी विज्ञान और संचारी रोग के प्रमुख डॉ. रमण आर गंगाखेडकर ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में चीन से खरीदे गए रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट का इस्तेमाल अगले दो दिनों तक नहीं करने की सलाह दी थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2020 10:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).