देश की खबरें | गोदावरी नदी के अतिरिक्त जल का उपयोग आंध्र और तेलंगाना दोनों के लिए फायदेमंद: मुख्यमंत्री नायडू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि गोदावरी नदी के कुछ सौ टीएमसी (अरब घनफुट) अतिरिक्त पानी का उपयोग करना आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों के लिए फायदेमंद होगा। यह पानी वरना बेकार में समुद्र में बह जाता है।

श्रीशैलम (आंध्र प्रदेश), आठ जुलाई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि गोदावरी नदी के कुछ सौ टीएमसी (अरब घनफुट) अतिरिक्त पानी का उपयोग करना आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों के लिए फायदेमंद होगा। यह पानी वरना बेकार में समुद्र में बह जाता है।

श्रीशैलम परियोजना के जल प्रवाह नियंत्रण के चार द्वारों को खोलने और कृष्णा नदी पर ‘जला हरती’ (अनुष्ठान पूजा) करने के बाद नायडू नांदयाल जिले में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे थे।

इसमें नायडू ने जोर देकर कहा कि बाढ़ के पानी का उपयोग करने से किसी को नुकसान नहीं होगा।

नायडू ने कहा, ‘‘अगर आंध्र प्रदेश 200 टीएमसी पानी और तेलंगाना 100 से 200 टीएमसी पानी का उपयोग कर सकता है, तो दोनों राज्य समृद्ध होंगे। यहां, मैं समुद्र में बहने वाले उस बाढ़ के पानी का उपयोग कर रहा हूं, जिसका कोई उपयोग नहीं करता है। तेलंगाना ऊपर की ओर है और अगर वे इसका उपयोग करते हैं, तो किसी को कोई नुकसान नहीं है। मैं आपको बता रहा हूं, यह सभी के लिए अच्छा है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर साल गोदावरी नदी का दो हजार टीएमसी अतिरिक्त पानी बंगाल की खाड़ी में बह जाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य वर्तमान में हंड्री-नीवा नहर पर 3,890 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है और जीदीपल्ली जलाशय को 15 जुलाई तक पानी मिल जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\