विदेश की खबरें | अमेरिका : तटरक्षकों ने फ्लोरिडा तट के आसपास लापता 38 लोगों की तलाश शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति के जीवित होने का पता चला है। मामले में अमेरिकी अधिकारियों ने आपराधिक जांच शुरू की। कैप्टन जो-एन एफ. बर्डियन ने कहा कि जीवित बचे व्यक्ति ने बचाव दल को बताया कि बहामास से नौका के चलने के तुरंत बाद यह तूफान की चपेट में आ गई जिससे शनिवार शाम को यह पलट गई। एक व्यापारी जहाज के चालक दल ने 25 फुट की नौका की उलटी पतवार पर बैठे व्यक्ति को देखा, उसके बाद मंगलवार सुबह तटरक्षक बल को सतर्क किया गया। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया और गृह सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया, जिन्होंने कहा कि वह ‘‘स्वस्थ’’ है।

दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति के जीवित होने का पता चला है। मामले में अमेरिकी अधिकारियों ने आपराधिक जांच शुरू की। कैप्टन जो-एन एफ. बर्डियन ने कहा कि जीवित बचे व्यक्ति ने बचाव दल को बताया कि बहामास से नौका के चलने के तुरंत बाद यह तूफान की चपेट में आ गई जिससे शनिवार शाम को यह पलट गई। एक व्यापारी जहाज के चालक दल ने 25 फुट की नौका की उलटी पतवार पर बैठे व्यक्ति को देखा, उसके बाद मंगलवार सुबह तटरक्षक बल को सतर्क किया गया। व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया और गृह सुरक्षा अधिकारियों को सौंप दिया गया, जिन्होंने कहा कि वह ‘‘स्वस्थ’’ है।

बर्डियन ने कहा कि जीवित बचे अन्य प्रवासियों को खोजना अत्यावश्यक है। उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हर पल के बीतने के साथ, यह बहुत अधिक भयावह होता जा रहा है और बचे हुए लोगों के मिलने की संभावना क्षीण होती जा रही है।’’

बर्डियन ने कहा कि चालक दल ने 24 घंटे छानबीन की। मलबे को फोर्ट पियर्स से लगभग 64 किलोमीटर दूर देखा गया था। बुधवार सुबह तक कम से कम चार जहाजों और पांच विमानों की मदद से चालक दल ने न्यू जर्सी के आकार के बड़े क्षेत्र में तलाश की। तटरक्षक बल ने बुधवार शाम ट्विटर पर पोस्ट किया कि चालक दल रात भर तलाश अभियान में जुटे रहेंगे।

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने शुक्रवार को कड़ाके की ठंड होने से पहले तक की स्थितियों को ‘‘अपेक्षाकृत अनुकूल’’ बताया। गृह सुरक्षा जांच एजेंसी के मियामी कार्यालय के प्रभारी विशेष एजेंट एंथनी सैलिसबरी ने कहा कि एजेंसी ने आपराधिक जांच शुरू की है। इस प्रयास में बहामास में अमेरिकी एजेंट भी शामिल हैं।

बर्डियन ने कहा कि हादसे में जीवित बचे शख्स ने तटरक्षक बल को बताया कि वह बहामास के बिमिनी से निकले 40 लोगों के समूह का हिस्सा था। नौका में सवार किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहना हुआ था।

बिमिनी मियामी से लगभग 90 किलोमीटर पूर्व में द्वीपों का एक छोटा समूह है और जिस जगह व्यक्ति मिला था वहां से लगभग 160 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। दुनिया भर के प्रवासी लंबे समय से बहामास का उपयोग फ्लोरिडा और अमेरिका तक पहुंचने के लिए करते रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\