विदेश की खबरें | उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण के बाद अमेरिका संयुक्त राष्ट्र से नए प्रतिबंध लगाने की मांग करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने 2017 के बाद से उत्तर कोरिया के पहले लंबी दूरी के मिसाइल के परीक्षण की सूचना दी और दक्षिण कोरिया तथा जापान ने कहा कि उन्हें भी इस मिसाइल परीक्षण का पता चला।

उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने 2017 के बाद से उत्तर कोरिया के पहले लंबी दूरी के मिसाइल के परीक्षण की सूचना दी और दक्षिण कोरिया तथा जापान ने कहा कि उन्हें भी इस मिसाइल परीक्षण का पता चला।

बृहस्पतिवार के प्रक्षेपण से इस साल हथियारों के प्रदर्शनों का आंकड़ा बढ़ा है। विश्लेषकों का कहना है कि इसका उद्देश्य अमेरिका को उत्तर कोरिया को एक परमाणु शक्ति के रूप में स्वीकार करने और अपनी बदहाल अर्थव्यवस्था के खिलाफ लगे गंभीर प्रतिबंधों को हटाने के लिए मजबूर करना है।

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुक्रवार को अमेरिका की राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने कहा कि अमेरिका सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों को ‘‘अद्यतन और सख्त करने’’ के लिए कदम उठाने का प्रस्ताव रखेगा जो मूल रूप से 2006 में उत्तर कोरिया के पहले परमाणु परीक्षण के बाद लगाए गए थे और बाद के वर्षों में उन्हें और कड़ा किया गया था। हालांकि, ग्रीनफील्ड ने यह नहीं बताया कि ये कदम किस प्रकार के होंगे। लेकिन उन्हों ने सुरक्षा परिषद से उत्तर कोरिया द्वारा ‘‘बिना उकसावे के लगातार अपने परमाणु परीक्षण कार्यक्रम में वृद्धि करने’’ के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा, ‘‘यह स्पष्ट है कि इस उम्मीद से चुप रहना कि उत्तर कोरिया संयम दिखाएगा, एक नाकाम रणनीति होगी।’’

उत्तर कोरिया की आर्थिक परेशानियों पर जोर देते हुए वीटो का इस्तेमाल करने वाले चीन और रूस ने अपने पड़ोसी के खिलाफ सुरक्षा परिषद के विभिन्न प्रतिबंधों को कम करने का आह्वान किया है।

रूस की उप राजदूत अन्ना एविस्तिग्नेवा ने शुक्रवार को कहा कि आगे के प्रतिबंध केवल उत्तर कोरिया के लोगों को नुकसान पहुंचाएंगे, जबकि चीन के राजदूत झांग जून ने परिषद से ‘‘उत्तर कोरिया की उचित सुरक्षा चिंताओं को कैसे समायोजित किया जाए, इस पर विचार करने का आग्रह किया।’’ दोनों ने सुझाव दिया कि लंबी दूरी की मिसाइल और परमाणु परीक्षणों पर उत्तर कोरिया द्वारा 2018 में आत्मनियम के जवाब में अमेरिका में कुछ नहीं किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\