विदेश की खबरें | चीन के अभ्यास के बाद अमेरिकी युद्धपोत ताइवान जलडमरूमध्य से गुजरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘यूएस सेवेंथ फ्लीट’ के अनुसार, यूएसएस मिलियस रविवार को जलडमरूमध्य से गुजरा।
‘यूएस सेवेंथ फ्लीट’ के अनुसार, यूएसएस मिलियस रविवार को जलडमरूमध्य से गुजरा।
बयान के अनुसार, पोत ‘‘जलडमरूमध्य में एक गलियारे से होकर गुजरा जो किसी भी तटीय देश के समुद्री क्षेत्र से परे है।’’
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी और ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन की इस महीने की शुरुआत में अमेरिका में हुई मुलाकात से नाराज चीन ने ताइवान के आसपास एक व्यापक सैन्य अभ्यास चलाया था।
चीन ने बुधवार को कहा था कि ताइवान को घेरने वाले हवाई तथा समुद्री अभ्यास का मकसद स्वशासी द्वीप पर स्वतंत्रता-समर्थक नेताओं और उनके विदेशी समर्थकों को ‘‘गंभीर चेतावनी’’ देना था।
चीन ने अमेरिका में साई की यात्रा से जुड़े संगठनों पर भी प्रतिबंध लगा दिए हैं, जिसमें ‘रोनाल्ड रीगन प्रेसिडेंशियल लाइब्रेरी’ भी शामिल है जहां मैक्कार्थी और कांग्रेस के अन्य सदस्यों के साथ उनकी बैठक हुई थी।
वहीं चीन की ओर से उपग्रह छोड़े जाने के कारण रविवार को उत्तरी ताइपे में उड़ानों में विलंब हुआ था। इस उपग्रह का मलबा राजधानी ताइपे के उत्तरी क्षेत्र के समुद्र में गिरा था। हालांकि इस प्रक्षेपण के पीछे कोई स्पष्ट सैन्य उद्देश्य नहीं था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)