विदेश की खबरें | अमेरिका: रिचमंड में गोलीबारी में दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

घटनास्थल के पास स्कूल का एक कार्यक्रम उसी समय खत्म हुआ था, जिससे गोलियों की आवाज सुनते ही वहां आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

रिचमंड के अंतरिम पुलिस प्रमुख रिक एडवर्ड्स ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हो गई। 19 वर्षीय हमलावर ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार अल्ट्रिया थिएटर के बाहर और पास के एक पार्क में गोलीबारी में पांच अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

एडवर्ड्स ने कहा, ‘‘ गोलियों की आवाज सुनते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। मुनरो पार्क में कई लोग मौजूद थे जो इधर-उधर भागने लगे और मौके पर काफी अराजकता फैल गई।’’

उन्होंने बताया कि घटना में 18 और 36 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। उनकी पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। पुलिस को संदेह है कि हमलवार इनमें से एक व्यक्ति को जानता था। हमलावर की पहचान भी अभी नहीं हो पाई है। कई हथियार (हैंडगन) बरामद हुए हैं।

पुलिस ने पहले कहा था कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि एडवर्ड्स ने बाद में बताया कि उनमें से एक घटना में शामिल नहीं था।

रिचमंड के मेयर लेवर स्टोनी ने इसके लिए जिम्मेदार हर एक व्यक्ति को कानून के दायरे में लाने का संकल्प किया।

स्टोनी ने कहा, ‘‘ ऐसा कहीं भी नहीं होना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)