जरुरी जानकारी | अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि इस महीने भारत आएंगी; व्यापार, निवेश के मुद्दों पर होगी चर्चा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई इस महीने भारत यात्रा पर आ रही हैं। ताई भारत यात्रा के दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक करेंगी।
नयी दिल्ली, 14 नवंबर अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई इस महीने भारत यात्रा पर आ रही हैं। ताई भारत यात्रा के दौरान केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ बैठक करेंगी।
एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि ताई और गोयल के बीच बैठक में कृषि और बौद्धिक संपदा अधिकार क्षेत्र में सहयोग के विस्तार के अलावा व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा होगी। दो दिन की यह बैठक 22 नवंबर को शुरू होगी।
अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) व्यापार नीति मंच (टीपीएफ) को पुनर्जीवित करने के लिए भारत की यात्रा पर आ रही हैं। टीपीएफ की पिछले चार वर्ष से बैठक नहीं हुई है।
यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का 12वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक जिनेवा में होना है। भारत और अमेरिका दोनों ही वैश्विक निर्यात और आयात से संबंधित इस 164 सदस्यीय बहुपक्षीय संगठन के सदस्य हैं।
टीपीएफ भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और निवेश के मुद्दों को हल करने के लिए एक प्रमुख मंच है। इसके पांच प्रमुख केंद्रित समूह हैं: कृषि, निवेश, नवाचार और रचनात्मकता (बौद्धिक संपदा अधिकार) सेवाएं और शुल्क और गैर-शुल्क बाधाएं।
अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों पक्ष द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को और बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।’’
कृष्ण
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2021 03:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

