एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | कोविड-19 की घातक लहर के बीच भारत को तेजी से अतिरिक्त मदद देगा अमेरिका : ब्लिंकेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा है कि उनका देश कोविड-19 के भयावह प्रकोप के बीच भारत को और उसके स्वास्थ्य नायकों को तेजी से अतिरिक्त मदद देगा।

विदेश की खबरें | कोविड-19 की घातक लहर के बीच भारत को तेजी से अतिरिक्त मदद देगा अमेरिका : ब्लिंकेन

वाशिंगटन, 25 अप्रैल अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा है कि उनका देश कोविड-19 के भयावह प्रकोप के बीच भारत को और उसके स्वास्थ्य नायकों को तेजी से अतिरिक्त मदद देगा।

उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब बाइडन प्रशासन पर कोविड-19 टीकों समेत अन्य जीवनरक्षक चिकित्सा आपूर्ति भारत को भेजने के लिए दबाव बढ़ गया है।

ब्लिंकेन ने रविवार रात एक ट्वीट में कहा, “कोविड-19 के भयावह प्रकोप के बीच हमारी सहानुभूति भारत के लोगों के साथ है।”

उन्होंने कहा, “हम भारत सरकार में हमारे साझेदारों के साथ करीब से काम कर रहे हैं और भारत के लोगों तथा भारतीय स्वास्थ्य देखभाल नायकों को तेजी से अतिरिक्त सहायता भेजेंगे।’’

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि अमेरिका भारत में कोविड के गंभीर प्रकोप से बहुत चिंतित है।

सुलिवन ने कहा, “हम इस वैश्विक महामारी से बहादुरी से लड़ रहे भारत के अपने दोस्तों और साझेदारों को अधिक सहायता एवं आपूर्ति भेजने के लिए हर वक्त काम कर रहे हैं। बहुत जल्द और अधिक मदद भेजी जाएगी।”

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शुक्रवार को कहा था कि संकट से निपटने में भारत की मदद के लिए अमेरिका राजनीतिक एवं विशेषज्ञ दोनों स्तर पर भारतीय अधिकारियों के साथ करीब से काम कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2021 12:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).