विदेश की खबरें | भारत के पीकेन पर उच्च शुल्क लगाये जाने पर अमेरिकी सीनेटर ने आपत्ति जतायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत की ओर से पीकेन पर उच्च शुल्क लगाये जाने के बाद अमेरिकी सांसद जॉन ओसोफ ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू के समक्ष यह मुद्दा उठाया और इस पर आपत्ति जतायी। सीनेटर के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।

वाशिंगटन, 14 जून भारत की ओर से पीकेन पर उच्च शुल्क लगाये जाने के बाद अमेरिकी सांसद जॉन ओसोफ ने अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू के समक्ष यह मुद्दा उठाया और इस पर आपत्ति जतायी। सीनेटर के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।

कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि भारत द्वारा पीकेन (एक प्रकार के अखरोट) पर लगाये गये उच्च शुल्क का मामला जॉर्जिया के सीनेटर जॉन ओसोफ ने पिछले हफ्ते संधू के साथ एक ऑनलाइन बैठक के दौरान उठाया।

जॉर्जिया के किसानों की जरूरतों पर बात करते हुए ओसोफ ने भारत के पीकेन पर उच्च शुल्क लगाये जाने पर आपत्ति जतायी, क्योंकि इससे इन किसानों को नुकसान पहुंच रहा है। ये किसान पीकेन का अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात करते हैं।

बयान के अनुसार, ‘‘ सीनेटर ओसोफ और राजदूत संधू अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों में सुधार के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुये।’’

इस महीने की शुरुआत में, सीनेटर जॉन ओसोफ ने जॉर्जिया की टिफ्ट और टर्नर काउंटी में पीकेन किसानों से बात की थी, जिन्होंने भारत की ओर से लगाये गये उच्च शुल्क पर चिंता जतायी थी।

बयान के अनुसार, अमेरिका के कुल पीकेन का एक तिहाई उत्पादन जॉर्जिया में होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू