विदेश की खबरें | अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव : हैरिस ने विस्कॉन्सिन और ओबामा ने शिकागो में किया प्रचार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बराक ओबामा ने शिकागो में ‘डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेशन (डीएनसी)’ में कहा, ‘‘मुझे उम्मीद दिख रही है।’’
बराक ओबामा ने शिकागो में ‘डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेशन (डीएनसी)’ में कहा, ‘‘मुझे उम्मीद दिख रही है।’’
इससे पहले, मिशेल ने जनसभा में कहा, ‘‘हवा में कुछ जादुई सा है, क्या ऐसा नहीं है?’’
उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका, उम्मीद लौट रही है।’’
इससे पहले, राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैरिस ने विस्कॉन्सिन में कहा कि वह ‘‘एक जन-संचालित प्रचार अभियान कर रही हैं।’’ विस्कॉन्सिन में पिछले महीने रिपब्लिकन पार्टी का सम्मेलन हुआ था।
उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘हम सब मिलकर आगे बढ़ने का नया रास्ता तैयार करेंगे।... स्वतंत्रता, अवसर, आशावाद और विश्वास का भविष्य बनाएंगे।’’
अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, ‘‘इतिहास (मौजूदा राष्ट्रपति) जो बाइडन को एक ऐसे राष्ट्रपति के रूप में याद रखेगा, जिन्होंने बहुत खतरे के समय में लोकतंत्र की रक्षा की। जो, शुक्रिया। मुझे उन्हें अपना राष्ट्रपति कहने में गर्व होता है, लेकिन मुझे उससे भी अधिक गर्व इस बात पर है कि वह मेरे मित्र हैं।’’
सांसद चक शूमर और बर्नी सैंडर्स ने भी हैरिस की प्रशंसा की।
इस प्रचार अभियान के दौरान ट्रंप की पूर्व प्रेस सचिव और अब उनकी कट्टर आलोचक स्टेफनी ग्रिशम ने भी हैरिस की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ट्रंप में कोई सहानुभूति, कोई नैतिकता और सच्चाई के प्रति कोई निष्ठा नहीं है। मैं अपनी पार्टी से अधिक अपने देश से प्यार करती हूं। कमला हैरिस सच बोलती हैं। वह अमेरिकी लोगों का सम्मान करती हैं और मेरा वोट उनके साथ है।’’
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2024 09:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

