विदेश की खबरें | जलवायु परिवर्तन पर भारत की प्रतिबद्धता की अमेरिका ने की प्रशंसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने 2030 तक जलवायु परिवर्तन पर कार्य करने और स्वच्छ ऊर्जा के महात्वाकांक्षी लक्ष्य को पाने के लिए अमेरिका के साथ साझेदारी में 450 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लगाने समेत अन्य प्रयास तेज करने के लिए भारत की प्रशंसा की है।

वाशिंगटन, 23 अप्रैल राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने 2030 तक जलवायु परिवर्तन पर कार्य करने और स्वच्छ ऊर्जा के महात्वाकांक्षी लक्ष्य को पाने के लिए अमेरिका के साथ साझेदारी में 450 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लगाने समेत अन्य प्रयास तेज करने के लिए भारत की प्रशंसा की है।

जलवायु पर बृहस्पतिवार को विश्व के नेताओं के शिखर सम्मेलन में दोनों देशों ने मौजूदा दशक में पेरिस जलवायु समझौते के लक्ष्यों को हासिल करने में मजबूत द्विपक्षीय सहयोग के लिए एक नए उच्च स्तरीय ‘‘भारत-अमेरिका जलवायु एवं स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 साझेदारी’’ की शुरुआत की।

एक संयुक्त बयान के अनुसार यह साझेदारी दो मुख्य लक्ष्यों पर बढ़ेगी - सामरिक स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी जिसकी सह-अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री ग्रैनहोम करेंगे और जलवायु कार्य एवं वित्त संग्रहण संवाद जिसकी सह-अध्यक्षता जलवायु पर राष्ट्रपति के विशेष दूत जॉन केरी करेंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘अमेरिका के साथ साझेदारी में भारत 450 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा लगायेगा। आखिर यह महत्वपूर्ण क्यों है? हमारा वित्तीय घटक बेहद महत्वपूर्ण है और अगर हम इसे कर पाते हैं तो भारत तापमान को 1.5 डिग्री सेंटीग्रेड तक रखने के लक्ष्य को पाने की राह पर है।’’

संयुक्त बयान में इस साझेदारी को भारत-अमेरिका के बीच अहम सहयोग बताते हुए कहा गया कि इसका लक्ष्य जलवायु से संबंधित कार्य के लिए आगामी दशकों में महत्वपूर्ण प्रगति करना है।

विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, ‘‘भारत नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धता को औपचारिक रूप से बढ़ा रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\