विदेश की खबरें | अमेरिका के पुलिस अधिकारी पर चीन के लिए तिब्बतियों की जासूसी का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में एक पुलिस अधिकारी पर चीन के अवैध एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाया गया है।

न्यूयॉक्र, 22 सितंबर अमेरिका में एक पुलिस अधिकारी पर चीन के अवैध एजेंट के तौर पर काम करने का आरोप लगाया गया है।

अमेरिकी प्राधिकारियों ने न्यूयॉर्क शहर के पुलिस अधिकारी एवं तिब्बती मूल के बैमादाजिए आंगवान (33) पर चीन सरकार के लिए अमेरिका में तिब्बती स्वतंत्रता आंदोलन के समर्थकों की जासूसी करने का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Impact: कोरोना काल में आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोग, छात्राओं को करना पड़ रहा है ये गंदा काम.

आंगवान को सोमवार को गिरफ्तार किया गया और उस पर चीन के अवैध एजेंट के तौर पर काम करने, झूठे बयान देने और आधिकारिक कार्रवाई को बाधित करने समेत कई आरोप लगाए गए हैं।

यदि आंगवान पर आरोप साबित हो जाते हैं, तो उसे अधिकतम 55 साल की कैद की सजा सुनाई जा सकती है।

यह भी पढ़े | भारत के खिलाफ आग उगलने वाले इमरान की कुर्सी खतरे में, पाक सरकार को हटाने के लिए विपक्षी दलों ने किया गठबंधन.

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए असिस्टेंट अटॉर्नी जनरल जॉन डेमेर्स ने कहा कि लगाए गए आरोपों में कहा गया है कि चीन सरकार ने अमेरिकी नागरिक एवं अमेरिका के सबसे बड़े कानून प्रवर्तन विभाग के सदस्य आंगवान को भर्ती किया और उसे खुफिया जानकारी मुहैया कराने का आदेश दिया।

अमेरिका के कार्यवाहक अटॉर्नी सेथ डुचार्मे ने कहा कि आंगवान ने न्यूयॉर्क पुलिस अधिकारी के तौर पर ली गई शहर के नागरिकों की रक्षा और सेवा करने की शपथ तोड़ी और चीन सरकार को न्यूयॉर्क इलाके में चीनी नागरिकों की गतिविधियों की सूचना दी तथा अमेरिका में तिब्बती समुदाय के बीच खुफिया स्रोत विकसित किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\