विदेश की खबरें | ऑस्ट्रेलिया में अमेरिकी विमान दुर्घटनाग्रस्त, तीन नौसैनिकों की मौत, 20 घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस संबंध में जारी एक बयान के अनुसार, "मेलेविले द्वीप पर तीन नौसैनिकों की मौत की पुष्टि हुई है तथा विमान में सवार 23 में से पांच सैनिकों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए 80 किलोमीटर दूर डार्विन शहर ले जाया गया। बेल बोइंग वी-22 ऑस्प्रे टिल्ट्रोटर विमान स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।"
इस संबंध में जारी एक बयान के अनुसार, "मेलेविले द्वीप पर तीन नौसैनिकों की मौत की पुष्टि हुई है तथा विमान में सवार 23 में से पांच सैनिकों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए 80 किलोमीटर दूर डार्विन शहर ले जाया गया। बेल बोइंग वी-22 ऑस्प्रे टिल्ट्रोटर विमान स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।"
बयान में कहा गया कि दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है।
वहीं, अधिकारियों ने कहा कि रविवार को उत्तरी ऑस्ट्रेलियाई द्वीप पर दुर्घटनाग्रस्त हुए अमेरिकी मरीन कोर के विमान में सवार 23 नौसैनिक घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर है।
उत्तरी क्षेत्र के पुलिस आयुक्त माइकल मर्फी ने दुर्घटना के लगभग छह घंटे बाद कहा कि घायलों में से पांच को अस्पताल में इलाज के लिए मेलविले द्वीप से 80 किलोमीटर (50 मील) दूर डार्विन शहर ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए हेलीकॉप्टरों की मदद ली गई।
उत्तरी क्षेत्र की मुख्यमंत्री नताशा फाइल्स ने मर्फी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि घायलों में से एक की रॉयल डार्विन अस्पताल में सर्जरी चल रही है।
फाइल्स ने कहा, "यह एक भयानक घटना है। उत्तरी क्षेत्र सरकार हरसंभव सहायता के लिए तैयार है।"
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने कहा कि ‘एक्सरसाइज प्रीडेटर्स रन’ के दौरान बेल बोइंग वी-22 ऑस्प्रे टिल्ट्रोटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, फिलीपीन और पूर्वी तिमोर की सेनाएं भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में केवल अमेरिकी नौसैनिक हताहत हुए हैं।
अल्बनीज ने कहा, "शुरुआती खबरों से पता चलता है कि इस घटना के पीड़ितों में केवल अमेरिकी रक्षा बल के कर्मी शामिल हैं।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)