विदेश की खबरें | घातक हमले के बाद अमेरिकी संसद भवन की बाड़बंदी पर फैसले में देरी हो सकती है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संसद भवन के बाहर लगे बैरिकेड में शुक्रवार दोपहर एक कार से टक्कर मारने के बाद एक पुलिस अधिकारी विल्लियम ‘बिल्ली’ एवांस की मौत हो गई है। वहीं, पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से कार चालक की भी मौत हो गई है। उसको गोली उस वक्त मारी गई्र जब वह कार से निकल कर एक चाकू ले कर पुलिस की तरफ दौड़ा था।

संसद भवन के बाहर लगे बैरिकेड में शुक्रवार दोपहर एक कार से टक्कर मारने के बाद एक पुलिस अधिकारी विल्लियम ‘बिल्ली’ एवांस की मौत हो गई है। वहीं, पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से कार चालक की भी मौत हो गई है। उसको गोली उस वक्त मारी गई्र जब वह कार से निकल कर एक चाकू ले कर पुलिस की तरफ दौड़ा था।

अधिकारियों ने संदिग्ध की पहचान 25 वर्षीय नोह ग्रीन के रूप में की है।

कैपिटल पुलिस ने करीब दो हफ्ते पहले ही संसद भवन के बाहरी इलाके में लगी बाड़ को हटाया था जो बड़े हिस्से को यातायात के लिए बंद करती थी। यह उपाय इस साल छह जनवरी को संसद भवन पर हुए हमले के बाद परिसर को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए किया गया था। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने छह जनवरी को इमारत पर हमला बोल दिया था। इस हिंसा में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हुई थी।

कुछ सांसदों को बाड़ें लगाना पसंद आया था जबकि कुछ ने इसे अनावश्यक प्रतिक्रिया बताया था। परिसर और सांसदों की सुरक्षा के मद्देनजर संसद भवन के अंदरूनी हिस्से में अब भी बाड़ लगी हुई है।

संसदों ने कहा कि अमेरिकी लोकतंत्र का स्थान सभी के लिए खुला रहना चाहिए भले ही इस पर हमेशा खतरा ही क्यों न बना रहे।

मगर शुक्रवार की घटना के बाद सांसदों ने कहा कि उन्हें सतर्कता से आगे बढ़ने की जरूरत है।

ओहायो के जनप्रतिनिधि और सुरक्षा एवं कैपिटल की निगरानी करने वाली सदन की व्यय समिति के अध्यक्ष टिम रयान ने पुलिस अधिकारी और चालक की मौत पर कहा कि यह दुखद है।

उन्होंने कहा कि सवाल उठता है कि बाड़ को हटाने के लिए क्या माहौल पर्याप्त रूप से सुरक्षित है। यह बाड़ शायद इस तरह की घटनाओं को रोक सकती है।

रयान ने कहा कि कोई फैसला नहीं लिया गया है और शुक्रवार की घटना के बाद सांसद हर चीज की समीक्षा करेंगे।

एपी नोमान शाहिद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें