खेल की खबरें | यूएस ओपन : सेरेना जीती, वीनस हारी, क्लाइस्टर्स भी पहले दौर में बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सेरेना ने आर्थर ऐस स्टेडियम में मंगलवार की रात को क्रीस्टी आन को 7-5, 6-3 से हराया लेकिन उनसे एक साल बड़ी 40 वर्षीय वीनस को यूएस ओपन में पिछले 22 अवसरों में पहली बार पहले दौर में हार झेलनी पड़ी। विश्व में 20वें नंबर की कारोलिना मुचोवा ने उन्हें 6-3, 7-5 से पराजित किया।

सेरेना ने आर्थर ऐस स्टेडियम में मंगलवार की रात को क्रीस्टी आन को 7-5, 6-3 से हराया लेकिन उनसे एक साल बड़ी 40 वर्षीय वीनस को यूएस ओपन में पिछले 22 अवसरों में पहली बार पहले दौर में हार झेलनी पड़ी। विश्व में 20वें नंबर की कारोलिना मुचोवा ने उन्हें 6-3, 7-5 से पराजित किया।

पिछले पांच ग्रैडस्लैम में यह चौथा अवसर है जबकि वीनस पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पायी।

यह भी पढ़े | IPL 2020: शुरुआती 13 सदस्यों के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के सभी सदस्य कोविड-19 निगेटिव.

पिछले आठ साल में अपना पहला ग्रैडस्लैम मैच खेल रही क्लाइस्टर्स की वापसी भी सुखद नहीं रही। इस चार बार की ग्रैंडस्लैम विजेता को एकटेरिना अलेक्सांद्रोवा ने 3-6, 7-5, 6-1 से हराया।

इस बीच सातवीं वरीयता प्राप्त मेडिसन कीज, नौवीं वरीय योहाना कोंटा और दसवीं वरीय गर्बाइन मुगुरूजा आगे बढ़ने में सफल रही।

यह भी पढ़े | IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी सहित सपोर्ट स्टाफ कोरोना निगेटिव, एक और टेस्ट से होगा गुजरना.

कीज ने टिमिया बाबोस को 6-1, 6-1 से, कोंटा ने हीथर वाटसन को 7-6 (7), 6-1 से और मुगुरूजा ने नाओ हिबिनो को 6-4, 6-4 से शिकस्त दी। सोलहवीं वरीयता प्राप्त एलिस मर्टन्स को भी लॉरा सीगमेंट पर 6-2, 6-2 से जीत दर्ज करने में काई परेशानी नहीं हुई।

पुरुष वर्ग में तीसरी वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव और अनुभवी एंडी मर्रे आगे बढ़ने में सफल रहे। मेदेवेदेव ने फ्रेडरिको डेलबोनिस को 6-1, 6-2, 6-4 से जबकि मर्रे ने योशिहितो निशियोका के खिलाफ पहले दो सेट गंवाने और दो मैच प्वाइंट बचाने के बाद 4-6, 4-6, 7-6 (5), 7-6 (4), 6-4 से जीत दर्ज की।

आस्ट्रिया के दूसरी वरीयता प्राप्त डोमिनिक थीम ने स्पेन के जॉम मुनार के मैच के बीच से हट जाने के कारण अगले दौर में जगह बनायी। तब थीम 7-6 (6), 6-3 से आगे चल रहे थे। अमेरिका के सैम क्वेरी को हालांकि पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें आंद्रे कुजनेत्सोव ने 6-4, 7-5 (6), 6-2 से पराजित किया।

इस बीच महिला वर्ग में पूर्व चैंपियन सलोनी स्टीफन्स से रोमानिया की मिहेला बुजारनेस्कू को 6-3, 6-3 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की। स्टीफन्स ने 2017 में यहां खिताब जीता था लेकिन अभी वह विश्व रैंकिंग में 83वें नंबर पर हैं और यहां उन्हें 26वीं वरीयता दी गयी है।

पुरुष वर्ग में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले जेजे वोल्फने 29वें वरीय गुइडो पेल्ला को 6-2, 0-6, 6-3, 6-3 से हराकर उलटफेर किया।

पुरुष वर्ग में ही छठे वरीय माटेयो बेरेटिनी, आठवीं वरीयता प्राप्त राबर्ट बातिस्ता आगुट, दसवें वरीय आंद्रेई रूबलेव, 11वें वरीय कारेन कचनोव, 14वें वरीय ग्रिगोर दिमित्रोव, 15वें वरीय फेलिक्स आगुर अलिसामे और अनुभवी मारिन सिलिच भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\