एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | यूएस ओपन चैंपियन रादुकानू लगातार सेटों में हारकर बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. रादूकान ने यह मैच 6-2, 6-4 से गंवाया जिससे उनका लगातार 10 मैच जीतने का अभियान भी थम गया। उन्हें इस एटीपी एवं डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया था।

खेल की खबरें | यूएस ओपन चैंपियन रादुकानू लगातार सेटों में हारकर बाहर

रादूकान ने यह मैच 6-2, 6-4 से गंवाया जिससे उनका लगातार 10 मैच जीतने का अभियान भी थम गया। उन्हें इस एटीपी एवं डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया था।

बेलारूस की 27 वर्षीय सासनोविच विश्व रैंकिंग में 100वें नंबर पर हैं। वह पिछले महीने यूएस ओपन के युगल सेमीफाइनल में पहुंची थी जबकि रादुकानू क्वालीफाईंग से शुरुआत करके 18 साल की उम्र में चैंपियन बनी थी।

अन्य मैचों में इगा स्वियातेक ने पेत्रा मैट्रिच को सीधे सेटों में 6-1, 6-3 से पराजित किया। नंबर चार इलिना स्वितोलिना ने टेरेजा मार्टिनोवा को 6-2, 7-5 से जबकि नौवी वरीयता प्राप्त एनस्तेसिया पावलिचेनकोवा ने मैडिसन कीज को 6-3, 6-1 से हराया।

सिमोना हालेप ने एक अन्य मैच में मार्ता कोस्तयुक को 7-6 (2), 6-1 से शिकस्त दी जबकि विक्टोरिया अजारेंका भी मेग्दा लिनेट के आधे मैच से हटने के कारण आगे बढ़ने में सफल रही। शेल्बी रोजर्स ने क्रिस्टीना कुचोवा 6-2, 6-2 से आसान जीत दर्ज की।

पुरुष वर्ग में अमेरिका के जेनसन ब्रूक्सबी और अर्नेस्टो एस्कोबेडो ने पहले दौर के अपने मैच जीते। ब्रूक्सबी ने सेम इलेकल को 7-6 (5), 6-4 और एस्कोबेडो ने होल्गर रून को 6-4, 6-1 से हराया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2021 09:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).