अमेरिका ने कोविड-19 के प्रसार को धीमा करने के कुछ मौके गंवाये: स्वास्थ्य अधिकारी
शूचात ने कहा, ‘‘हम बाहर से आ रहे संक्रमण को स्पष्ट तौर पर पहचान नहीं पाये।’’
सेंटर्स सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन में नम्बर दो की अधिकारी डा. एनी शूचात ने कहा कि सीमित जांच और चीन से इतर के क्षेत्रों के लिए यात्रा अलर्ट जारी करने में देरी से फरवरी के आखिर में अमेरिका में मामलों में उछाल आया।
शूचात ने कहा, ‘‘हम बाहर से आ रहे संक्रमण को स्पष्ट तौर पर पहचान नहीं पाये।’’
चीन में कोरोना वायरस का पहला मामला पिछले वर्ष के अंत में सामने आया था और यह देश इस वैश्विक महामारी का शुरूआत में केंद्र था। उसके बाद अमेरिका इससे सबसे अधिक प्रभावित देश बन गया है।
सीडीसी ने शुक्रवार को एक लेख प्रकाशित किया जिसकी लेखक शूचात हैं। इसमें पिछले कुछ महीनों के दौरान अमेरिकी प्रतिक्रिया और कुछ प्रमुख निर्णयों की समीक्षा की गई है। इसमें संकेत दिया गया है कि देश के शीर्ष सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी ने कोरोना वायरस के प्रसार को धीमा करने के मौके गंवा दिये। कुछ स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे देश के सम्मानित चिकित्सकों में से एक द्वारा एक महत्वपूर्ण आकलन के तौर पर देखते हैं।
सीडीसी ऐसी बीमारी की पहचान, उस पर नजर रखने और उसकी रोकथाम के लिए जिम्मेदार है। हालांकि इस महामारी के दौरान यह एजेंसी बहुत सक्रिय नहीं रही। व्हाइट हाउस के अधिकारी ही अधिकतर संचार नियंत्रित कर रहे थे और अधिकतर संवाददाता सम्मेलनों का नेतृत्व कर रहे थे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस संघीय निर्णय का बार बार उल्लेख किया है जिसकी घोषणा 31 जनवरी को की गई थी। इस निर्णय के तहत ऐसी किसी भी विदेशी के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगायी गई थी जिसने पिछले 14 दिन में चीन की यात्रा की हो। वह निर्णय दो फरवरी को लागू हुआ।
शूचात ने अपने लेख में उल्लेख किया है कि करीब 20 लाख व्यक्ति फरवरी के दौरान इटली और अन्य यूरोपीय देशों से अमेरिका आये। अमेरिकी सरकार ने 11 मार्च तक वहां से यात्रा पर रोक नहीं लगायी थी।
उन्होंने कहा, ‘‘यूरोप से अधिक व्यक्तियों की यात्रा से हमारे यहां इसका तेजी से प्रसार हुआ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

