विदेश की खबरें | पेलोसी की ताइवान यात्रा के मद्देनजर अमेरिकी सेना बना रही सुरक्षा योजनाएं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पेलोसी की ताइवान यात्रा के दौरान किसी भी हादसे, गलत कदम या गलतफहमी से उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है इसलिए पेंटागन संभावित आकस्मिक स्थिति के लिए योजनाएं बना रहा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेलोसी की ताइवान यात्रा के दौरान किसी भी हादसे, गलत कदम या गलतफहमी से उनकी सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है इसलिए पेंटागन संभावित आकस्मिक स्थिति के लिए योजनाएं बना रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि अगर पेलोसी ताइवान की यात्रा करती हैं तो सेना हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बढ़ा देगी। उन्होंने विस्तृत जानकारियां देने से इनकार किया लेकिन कहा कि ताइवान यात्रा के दौरान उनके विमान को सुरक्षा देने में लड़ाकू विमानों, पोतों, निगरानी उपकरणों और अन्य सैन्य प्रणालियों का इस्तेमाल किए जाने की संभावना है।

गौरतलब है कि चीन, ताइवान पर अपना हक जताता है और उसने बलपूर्वक उस पर कब्जा करने की आशंकाओं से भी इनकार नहीं किया है। वहीं, अमेरिका के ताइवान के साथ रक्षा संबंध हैं।

चीन चेतावनी दे रहा है कि अगर पेलोसी स्वशासित ताइवान की यात्रा करती हैं तो वह ‘‘कड़ी कार्रवाई’’ करेगा।

बहरहाल, पेलोसी ने अभी ताइवान की यात्रा करने की योजनाओं की पुष्टि नहीं की है, लेकिन राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले सप्ताह पत्रकारों से कहा था कि अमेरिकी सैन्य अधिकारियों का मानना है कि अभी अध्यक्ष के लिए ताइवान की यात्रा करना ‘‘अच्छा विचार नहीं’’ है।

बाइडन ने ये टिप्पणियां तब की जब ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ ने पिछले सप्ताह कहा था कि पेलोसी की अगस्त में ताइवान की यात्रा करने की योजना है। पहले यह यात्रा अप्रैल में होनी थी, लेकिन उनके कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के कारण इसे टाल दिया गया था।

अमेरिकी अधिकारियों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि अध्यक्ष और उनके विमान के आसपास बफर जोन बनाने की आवश्यकता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान