विदेश की खबरें | यूक्रेन के लिए नयी सैन्य सहायता की घोषणा कर सकता है अमेरिका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी अधिकारियों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि नए सहायता पैकेज में पहली बार आठ बख्तरबंद वाहन शामिल होंगे, जो सैनिकों को नदियों या अन्य जटिल स्थानों को पार करने में मदद करेंगे।
अमेरिकी अधिकारियों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि नए सहायता पैकेज में पहली बार आठ बख्तरबंद वाहन शामिल होंगे, जो सैनिकों को नदियों या अन्य जटिल स्थानों को पार करने में मदद करेंगे।
अधिकारियों के मुताबिक, पैकेज की कुल लागत लगभग 40 करोड़ डॉलर होगी और इसमें ‘हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम’ के लिए रॉकेट सहित बड़ी मात्रा में गोला-बारूद भी शामिल होगा।
यह खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब जी20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की।
यूक्रेन में पिछले साल फरवरी में जंग शुरू होने के बाद दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच यह आमने-सामने की पहली मुलाकात थी। इस दौरान, ब्लिंकन और लावरोव के बीच लगभग 10 मिनट तक बातचीत हुई।
ब्लिंकन ने लावरोव से दो टूक कहा कि अमेरिका युद्ध में यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखेगा।
वहीं, लावरोव ने एक संवाददाता सम्मेलन में ब्लिंकन के साथ बैठक का कोई जिक्र नहीं किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि रूस आगे भी यूक्रेन में अपनी कार्रवाई जारी रखेगा।
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को फरवरी के अंत में एक साल पूरा हो गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2023 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

