जरुरी जानकारी | कोविड-19 के मामले बढ़ने से 3.5 प्रतिशत गिरे अमेरिका के शेयर बाजार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बुधवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 943 अंक की गिरावट में रहा। इसी तरह एसएंडपी 500 में 3.5 प्रतिशत की गिरावट रही। यह एसएंडपी की जून के बाद की सबसे बड़ी और लगातार तीसरे दिन की गिरावट रही।

बुधवार को डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 943 अंक की गिरावट में रहा। इसी तरह एसएंडपी 500 में 3.5 प्रतिशत की गिरावट रही। यह एसएंडपी की जून के बाद की सबसे बड़ी और लगातार तीसरे दिन की गिरावट रही।

एसएंडपी में इस सप्ताह अभी तक 5.6 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। यह मार्च के बाद की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है। तब महामारी के पहली लहर के चलते दुनिया भर में पाबंदियां लगायी जा रही थीं। इसके कारण विश्व भर के बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को राहत पहुंचाने के लिए पेंशन से जुड़े हुए ये 3 बड़े फैसले.

यूरोप में महामारी की दूसरी लर पर लगाम लगाने के लिये नये उपाय किये जाने से बाजार गिरावट में रहे। इसका असर अमेरिका के भी बाजार पर हुआ। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संक्रमण की रफ्तार को कम करने के लिये नयी पाबंदियां लगाने की घोषणा की है। जर्मनी में भी सरकार ने एक महीने के लिये आंशिक लॉकडाउन लगाया है।

अमेरिका में लगभग सभी राज्यों में कोरोना वायरस के संक्रमण के नये मामले बढ़ रहे हैं। इसके कारण मरने वालों तथा अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इससे इस बात की आशंका बढ़ गयी है कि अमेरिका में फिर से सख्त पाबंदियां लगायी जा सकती हैं।

यह भी पढ़े | सिप्ला ने कोविड-19 के लिये रोग प्रतिरोधक क्षमता का पता लगाने वाली किट जारी की.

बुधवार को एसएंडपी 500 में 119.65 अंक की गिरावट रही और यह 3,271.03 अंक पर आ गया। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज भी 943.24 अंक यानी 3.4 प्रतिशत गिरकर 26,519.95 अंक पर बंद हुआ। नासडैक कंपोजिट इंडेक्स 426.48 अंक यानी 3.7 प्रतिशत लुढ़ककर 11,004.87 अंक पर रहा। एसएंडपी 500 में चौतरफा बिकवाली हुई और इसके 96 प्रतिशत शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

इस बीच अमेरिकी क्रूड 5.7 प्रतिशत गिरकर 37.39 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। ब्रेंट क्रूड भी 5.4 प्रतिशत गिरकर 39.12 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू