विदेश की खबरें | अमेरिका, उसके सहयोगी देशों ने रूस पर यूक्रेन के परमाणु संयंत्र पर हमला करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र, पांच मार्च (एपी) अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस पर यूक्रेन के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला करने और लाखों यूरोपीय लोगों की जिंदगी जोखिम में डालने का आरोप लगाया है।

संयुक्त राष्ट्र, पांच मार्च (एपी) अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस पर यूक्रेन के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमला करने और लाखों यूरोपीय लोगों की जिंदगी जोखिम में डालने का आरोप लगाया है।

हालांकि रूस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र के एक प्रशिक्षण सुविधा केंद्र में आग लगाने के लिए यूक्रेन का एक समूह जिम्मेदार था।

जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास आग लगने की तस्वीरें आने के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की एक आपातकालीन बैठक में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने कहा है कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र में विकिरण के स्तर में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।

आईएईए के महानिदेशक मारियानो ग्रॉसी के मुताबिक परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमले के लिए कौन जिम्मेदार है, इस बारे में अभी पुख्ता जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र के नजदीक स्थित एक इमारत के पास यह हमला हुआ था।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जानकारी मिली थी कि रूस की सेना जपोरिजिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर नियंत्रण पाने के लिए उस ओर बढ़ रही है।

यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने रूस पर ही परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर हमले का आरोप लगाया है। सुरक्षा परिषद की यह आपातकालीन बैठक अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, नॉर्वे, आयरलैंड और अल्बानिया द्वारा बुलाई गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान