अमेरिका ने चीन के 14 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ लगाया प्रतिबंध, तिब्बती भी शामिल

हांगकांग की स्वायत्तता को कमजोर करने से संबंधित मामले में अमेरिका ने चीन के 14 वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया, जिनमें एक तिब्बती भी शामिल है. प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस की स्थायी समिति द्वारा हांगकांग के लोगों की अपने प्रतिनिधि का चुनाव करने की क्षमता को प्रभावित किया गया.

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (Photo Credits: ANI)

वाशिंगटन, 8 दिसंबर: हांगकांग की स्वायत्तता को कमजोर करने से संबंधित मामले में अमेरिका (America) ने सोमवार को चीन के 14 वरिष्ठ अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाया, जिनमें एक तिब्बती भी शामिल है. प्रतिबंधों की घोषणा करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (Mike Pompeo) ने कहा कि चीन (China) की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (National People's Congress) की स्थायी समिति (एनपीसीएससी) द्वारा हांगकांग के लोगों की अपने प्रतिनिधि का चुनाव करने की क्षमता को प्रभावित किया गया.

प्रतिबंधों में वीजा पर रोक भी शामिल है. उन्होंने कहा कि एनपीसीएससी के 14 उपाध्यक्षों को प्रतिबंधित सूची में शामिल किया गया है. वहीं अमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के लिए पाकिस्तान (Pakistan) और चीन के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है. विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने यह जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका: लॉस एंजेलिस काउंटी में हफ्ते में तीसरी बार COVID19 के मामले दर्ज, 8860 नए मामले दर्ज

अमेरिका बर्मा (म्यांमार), चीन, इरिट्रिया, ईरान (Iran), नाइजीरिया, डीपीआरके, पाकिस्तान, सऊदी अरब (Saudi Arabia), ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान को 'धार्मिक स्वतंत्रता' के उल्लंघन के लिए अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत विशेष रूप से चिंता का विषय बताया है.

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स