ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में इन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, बनाए हैं सबसे ज्यादा रन; जानें विराट कोहली और रोहित शर्मा किस पायदान पर
इस बार यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास 1998 से शुरू हुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार इस खिताब को जीत चुके हैं. यह टूर्नामेंट साल 2017 के बाद पहली बार खेला जाएगा. बीसीसीआई जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर देगी.
ICC Champions Trophy 2025: कई महीनों के विवाद और चर्चाओं के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह बहुप्रतीक्षित टूर्नामेंट 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक खेला जाएगा. टूर्नामेंट की मेज़बानी पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) मिलकर करेंगे. यह निर्णय आईसीसी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच लंबे समय से चल रहे विचार-विमर्श के बाद हाइब्रिड मॉडल के तहत लिया गया. इस हाइब्रिड मॉडल के अनुसार, भारतीय टीम के सभी मैच यूएई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. यदि भारतीय टीम सेमीफाइनल और फाइनल के लिए क्वालीफाई करती है, तो ये मुकाबले भी दुबई में ही होंगे. हालांकि, यदि भारत इन मैचों में क्वालीफाई नहीं करता है, तो ये मैच पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित किए जाएंगे. ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में कुछ ऐसा रहा हैं जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, पाकिस्तान को देते है कांटे की टक्कर; यहां देखें दिग्गज गेंदबाज के आकंड़ें
इस बार यह टूर्नामेंट हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का इतिहास 1998 से शुरू हुआ था. भारत और ऑस्ट्रेलिया दो बार इस खिताब को जीत चुके हैं. यह टूर्नामेंट साल 2017 के बाद पहली बार खेला जाएगा. बीसीसीआई जल्द ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर देगी.
भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 फ़रवरी को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले से करेगी. इस टूर्नामेंट में टॉप 8 टीम हिस्सा लेती है. सुरक्षा चिताओं की वजह से टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगी वहीं ,बाकी सारे मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाने वाले हैं. चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा हैं.
चैंपियंस ट्रॉफी में इन भारतीय बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
शिखर धवन: टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चैंपियंस ट्रॉफी इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. शिखर धवन ने अब तक 10 मैचों में 77.88 के औसत से 701 रन बनाए हैं. इस टूर्नामेंट में शिखर धवन के नाम 3 शतक और तीन अर्धशतक भी हैं.
सौरव गांगुली: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं. सौरव गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी में 13 मैच खेलते हुए 665 रन बनाए. इस दौरान सौरव गांगुली ने 73.88 के शानदार औसत से रन बनाते हुए इस टूर्नामेंट में 3 शतक और तीन ही अर्धशतक लगाए.
राहुल द्रविड़: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. राहुल द्रविड़ का बल्ला भी चैंपियंस ट्रॉफी में खूब चला. राहुल द्रविड़ ने 19 मैचों में 627 रन बनाए थे. चैंपियंस ट्रॉफी में राहुल द्रविड़ संयुक्त सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं.
विराट कोहली: इस लिस्ट में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं. विराट कोहली ने अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के 13 मैचों में 529 रन बनाए हैं. इस टूर्नामेंट में विराट कोहली का औसत 88.16 का रहा है और अब तक कुल 5 अर्धशतक लगा चुके हैं.
रोहित शर्मा: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस मामले में पांचवें पायदान पर हैं. रोहित शर्मा ने अब तक 10 चैंपियंस ट्रॉफी मैचों में कुल 481 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा ने 53.44 के औसत से रन बनाते हुए एक शतक और चार अर्धशतक भी लगाए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2025 06:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

