विदेश की खबरें | अमेरिकी रक्षा मंत्री ने अपने चीनी समकक्ष से पहली बार बातचीत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस तरह, ऑस्टिन ने संवाद में मौजूद गतिरोध को तोड़ दिया, जो यूक्रेन में रूस के आक्रमण के लिए बीजिंग द्वारा सैन्य सहायता मुहैया कर सकने की चिंताओं को लेकर व्याप्त था।

इस तरह, ऑस्टिन ने संवाद में मौजूद गतिरोध को तोड़ दिया, जो यूक्रेन में रूस के आक्रमण के लिए बीजिंग द्वारा सैन्य सहायता मुहैया कर सकने की चिंताओं को लेकर व्याप्त था।

चीन को अमेरिकी सेना की दीर्घकालीन चुनौती बताने वाले ऑस्टिन ने जनरल वेई फेंग के साथ टेलीफोन पर वार्ता के लिए अनुरोध किया था। उन्होंने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सैन्य संरचना में सर्वोच्च पद पर आसीन अधिकारी जनरल शु किलियांग से बातचीत करने की नाकाम कोशिश के महीनों बाद यह अनुरोध किया था।

राष्ट्रपति जो बाइडन की चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ 18 मार्च को हुई वीडियो कॉल के बाद ऑस्टिन की 45 मिनट तक टेलीफोन पर बातचीत हुई। बाइडन ने कहा था कि यदि चीन ने यूक्रेन में रूसी युद्ध के लिए सैन्य या आर्थिक सहायता मुहैया की तो उसके गंभीर अंजाम होंगे

हालांकि, व्हाइट हाउस ने इस बारे में कोई संकेत नहीं दिया है कि चीनी नेता से बाइडन को क्या कोई आश्वासन मिला है और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वेई ने बुधवार को क्या प्रतिक्रिया व्यक्त की।

वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने बताया कि बुधवार की टेलीफोन वार्ता में ऑस्टिन ने अमेरिका-चीन रणनीतिक प्रतिस्पर्धा के प्रबंधन के महत्व पर बाइडन के संदेश को दोहराया।

ऑस्टिन ने ताईवान के खिलाफ चीनी सैन्य उकसावे पर वाशिंगटन की चिंता जताई। उन्होंने दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर में चीनी गतिविधियों को लेकर भी चिंता जताई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\