विदेश की खबरें | अमेरिका ने सैनिकों की वापसी के बाद अफगानिस्तान से चार नागरिकों को ‘तीसरे देश’ पहुंचाने की पुष्टि की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि उनके देश ने अपने चार नागरिकों को अफगानिस्तान से जमीन के रास्ते ‘तीसरे देश’ पहुंचाने में मदद की है। अमेरिका की अपने सैनिकों की युद्धग्रस्त देश से वापसी के बाद नागरिकों की निकासी का यह पहला प्रयास है।

इस्लमाबाद, सात सितंबर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि उनके देश ने अपने चार नागरिकों को अफगानिस्तान से जमीन के रास्ते ‘तीसरे देश’ पहुंचाने में मदद की है। अमेरिका की अपने सैनिकों की युद्धग्रस्त देश से वापसी के बाद नागरिकों की निकासी का यह पहला प्रयास है।

अधिकारी ने सीएनएन से कहा, ‘‘ जब ये अमेरिकी नागरिक सीमा पार कर तीसरे देश में पहुंचे तब हमारे दूतावास से उनका अभिवादन किया।’’

यहां से प्रकाशित डॉन अखबार ने अपनी खबर में बताया कि अधिकारी ने उस देश की पहचान जाहिर नहीं की है जिसका इस्तेमाल अमेरिका ने अपने नागरिकों को निकालने में किया लेकिन जमीनी रास्ते के लिहाज से पाकिस्तान, अफगानिस्तान का सबसे करीबी देश है।

अधिकारी ने सोमवार को पुष्टि की कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद ये पहले चार अमेरिकी हैं जिनकी मदद हमने इस तरह से निकालने में की।

अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत डॉ.असद मजीद खान ने डॉन को बताया, ‘‘हम नहीं जानते कि उन्होंने किस रास्ते का इस्तेमाल किया लेकिन हमें अमेरिकी नागरिकों को अफगानिस्तान से निकालने की सुविधा देने कोई समस्या नहीं है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ पाकिस्तान, अफगानिस्तान छोड़ने के इच्छुक लोगों को निकालने में हर संभव मदद और सुविधा प्रदान कर रहा है।’’

राजदूत खान ने बताया कि अबतक नौ हजार से अधिक लोगों को पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान से निकाला गया है और इस्लामाबाद अब भी लोगों को निकालने के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के संपर्क में है।

धीरज माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\