विदेश की खबरें | अमेरिका 'स्वतंत्र और खुले' हिंद-प्रशांत क्षेत्र के वास्ते प्रतिबद्ध है: बाइडन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के साथ एक ‘‘स्वतंत्र और खुले’’ हिंद-प्रशांत क्षेत्र के महत्व पर चर्चा की और क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धताओं को बनाए रखने के लिए वाशिंगटन के निरंतर दृढ़ संकल्प के बारे में बताया। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वाशिंगटन/बीजिंग, 16 नवंबर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने चीनी समकक्ष शी चिनफिंग के साथ एक ‘‘स्वतंत्र और खुले’’ हिंद-प्रशांत क्षेत्र के महत्व पर चर्चा की और क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धताओं को बनाए रखने के लिए वाशिंगटन के निरंतर दृढ़ संकल्प के बारे में बताया। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लगभग साढ़े तीन घंटे तक चिनफिंग के साथ चली अपनी ऑनलाइन बैठक के दौरान, राष्ट्रपति बाइडन ने कई मुद्दों पर अमेरिका के इरादों और प्राथमिकताओं के बारे में चीनी राष्ट्रपति से खुलकर और सीधे बात करने के अवसर का स्वागत किया।

व्हाइट हाउस के अनुसार राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि अमेरिका ‘‘अपने हितों और मूल्यों के लिए हमेशा खड़ा रहेगा और अपने सहयोगियों और भागीदारों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करेगा कि 21वीं सदी के रास्ते में एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को आगे बढ़ाएं जो स्वतंत्र, खुली और निष्पक्ष हो।’’

बयान के अनुसार उन्होंने एक स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के महत्व पर भी चर्चा की, और इस क्षेत्र में अपनी प्रतिबद्धताओं को बनाए रखने के लिए अमेरिका के निरंतर दृढ़ संकल्प के बारे में बताया। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति बाइडन ने क्षेत्र की समृद्धि के लिए नौवहन और सुरक्षित उड़ान की स्वतंत्रता के महत्व को दोहराया।

अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया द्वारा एशिया-प्रशांत क्षेत्र में ऐतिहासिक सुरक्षा समझौते की घोषणा के दो महीने बाद बाइडन और चिनफिंग के बीच यह बैठक हुई।

इस बीच, चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति चिनफिंग ने चीन-अमेरिका संबंधों के विकास और आपसी हित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर बाइडन के साथ गहन वार्ता की। दोनों नेताओं ने रणनीतिक और महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

चिनफिंग ने शांति, विकास, समानता, न्याय, लोकतंत्र और स्वतंत्रता के लिए चीन की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला, जो मानवता के सामान्य मूल्य हैं।

चिनफिंग ने ‘ऑकस’ सुरक्षा गठबंधन और क्वाड के गठन के एक स्पष्ट संदर्भ में बाइडन से कहा, ‘‘वैचारिक सीमाएं खींचने या दुनिया को अलग-अलग गुटो या प्रतिद्वंद्वी समूहों में विभाजित करने से विश्व को ही नुकसान होगा। शीत युद्ध के कड़वे सबक अभी भी स्मृति में ताजा हैं। हमें उम्मीद है कि अमेरिकी पक्ष ठोस कार्रवाई करेगा ताकि ‘‘नये शीत युद्ध’’ की कोई आशंका नहीं रहे।’’

ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका ने एक त्रिपक्षीय सुरक्षा समझौते की घोषणा की है, जिसे ‘ऑकस’ कहा गया है।

चीनी विदेश मंत्रालय बताया कि राष्ट्रपति चिनफिंग ने कहा कि चीन और अमेरिका को संयुक्त राष्ट्र के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने की जरूरत है और अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, और संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों के आधार पर अंतरराष्ट्रीय संबंधों को नियंत्रित करने वाले बुनियादी मानदंड की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि चीन-अमेरिका सहयोग के बिना बहुपक्षवाद अधूरा है।

गौरतलब है कि फरवरी के बाद से चिनफिंग और बाइडन के बीच यह तीसरी वार्ता है। इससे पहले, दोनों नेताओं ने सितंबर में फोन पर लंबी बातचीत की थी। अमेरिका और चीन के बीच मौजूदा तनावपूर्ण संबंधों की पृष्ठभूमि में दोनों नेताओं ने यह बैठक की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू