हैदराबाद, 18 मई अमेरिका के 42 वर्षीय एक नागरिक की यहां पास में साइकिल चलाने के दौरान दुर्घटनावश गिरने से मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी।
अमेरिकी नागरिक को साइकिल चलाने का शौक था। वह हैदराबाद में लगभग एक वर्ष से अपनी पत्नी के साथ रह रहा था।
पुलिस ने बताया कि वह अपने मित्र के साथ प्रतिदिन गांडीपेट क्षेत्र में साइकिल चलाने के लिए जाता था। रविवार को उसका मित्र उसके साथ नहीं गया।
उन्होंने बताया कि साइकिल चलाने के दौरान वह गिर गया और उसे सिर में चोटे आयीं और उसकी मौत हो गई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उसकी पत्नी ने पुलिस से तब शिकायत की जब वह फोन नहीं उठा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के लिए उसके फोन टावर सिग्नल का इस्तेमाल किया।
अधिकारी ने कहा, ‘‘यह दुर्घटनावश मृत्यु का मामला है। एक मामला दर्ज कर लिया गया है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY