जरुरी जानकारी | अमेरिका ने संदिग्ध लाइसेंस मुद्दे को लेकर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के परिचालन पर पाबंदी लगायी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की उड़ानों पर कम-से-कम छह महीने के लिये पाबंदी लगा दी है। यह प्रतिबंध पायलटों के संदिग्ध लाइसेंस का हवाला देते हुए लगाया गया है।
इस्लामाबाद, 10 जुलाई अमेरिका ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) की उड़ानों पर कम-से-कम छह महीने के लिये पाबंदी लगा दी है। यह प्रतिबंध पायलटों के संदिग्ध लाइसेंस का हवाला देते हुए लगाया गया है।
पाकिस्तान पायलटों को फर्जी लाइसेंस दिये जाने की रिपोर्ट के बाद यूरोपीय यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (ईएएसए) ने मंगलवार को अपने 32 सदस्यीय देशों से कामकाज से पाकिस्तान पायलटों को प्रतिबंधित किये जाने का आदेश दिया।
यह भी पढ़े | रामविलास पासवान का बड़ा बयान-कहा चिराग जो फैसला लेंगे, हम उनके साथ.
पाकिस्तान में 262 पायलटों को उड़ान की अनुमति नहीं देने के बाद यह कदम उठाया गया। इस बारे में विमानन मंत्री गुलाम सरवर खान ने नेशनल एसेंबली में उनके लाइसेंस को संदिग्ध करार दिया था।
अखबार द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि अमेरिकी प्राधिकरण ने ई-मेल के जरिये राष्ट्रीय एयरलाइन की उड़ानों को प्रतिबंधित करने को अधिसूचित किया। उन्होंने यह भी कहा कि पीआईए को प्राप्त विशेष उड़ान लाइसेंस को भी रद्द किया गया है।
यह भी पढ़े | बीजेपी को पूरा भरोसा, पश्चिम बंगाल में 2021 में बनकर रहेगी सरकार.
अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि पीआईए में पायलटों के पास संदिग्ध लाइसेंस के मसले को देखते हुए प्रतिबंध लगाया गया है।
पीआईए को अमेरिका के लिये 12 सीधी विशेष उड़ानों के परिचालन की अनुमति दी गयी थी। इसमें से एयरलाइन ने सात उड़ानों का परिचालन किया।
सूत्रों के अनुसार शेष पांच उड़ानें के लिये मंजूरी को रद्द कर दिया गया है।
पाकिस्तान पहले ही 34 और पीआईए पायलटों के लाइसेंस को निलंबित कर चुका है। इससे पहले, राष्ट्रीय विमानन कंपनी ने फर्जी डिग्री समेत विभिन्न आरोपों में 52 कर्मचारियों की सेवाओं को समाप्त कर दिया था।
संदिग्ध लाइसेंस का मुद्दा कराची में विमान हादसे के बाद शुरूआती जांच से सामने आया। शुरूआती जांच के अनुसार पायलटों और ‘एयर ट्रैफिक कंट्रोल’ के कारण विमान दुर्घटना हुई जिसमें 97 लोग मारे गये।
लाहौर से कराची जा रही घरेलू उड़ान 22 मई को जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)