जरुरी जानकारी | अमेरिका ने शाओमी, सीएनओओसी सहित कई चीनी कंपनियों को प्रतिबंधित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमरिकी रक्षा विभाग ने नौ चीनी कंपनियों को सैन्य संबंधों के चलते प्रतिबंधित सूची में शामिल किया है, जिनमें शाओमी और चीन की सरकारी विमान विनिर्माता कमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ऑफ चाइना शामिल हैं।

अमरिकी रक्षा विभाग ने नौ चीनी कंपनियों को सैन्य संबंधों के चलते प्रतिबंधित सूची में शामिल किया है, जिनमें शाओमी और चीन की सरकारी विमान विनिर्माता कमर्शियल एयरक्राफ्ट कॉरपोरेशन ऑफ चाइना शामिल हैं।

इसके अलावा चीन की सरकारी कंपनी स्काईरिजों को भी आर्थिक प्रतिबंधों की सूची में जोड़ा गया है।

ताजा प्रतिबंधों के बाद अमेरिकी निवेशकों को इन कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी इस साल नवंबर तक बेचनी होगी।

शाओमी ने इस बारे में पूछे गए सवाल पर फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

ट्रंप द्वारा पिछले नवंबर में जारी किए गए एक कार्यकारी आदेश के अनुसार अमेरिकी निवेशकों को इस साल नवंबर तक सैन्य सूची में चीनी कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी बेचनी होगी।

गार्टनर के आंकड़ों के अनुसार शाओमी कॉरपोरेशन ने 2020 की तीसरी तिमाही में बिक्री के लिहाज से स्मार्टफोन विनिर्माता ऐपल को पीछे छोड़ दिया था।

अमेरिका के वाणिज्य विभाग ने चीन की तीसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय तेल कंपनी चाइना नेशनल ऑफशोर ऑयल कॉर्प (सीएनओओसी) को प्रतिबंधित सूची में डाल दिया।

सीएनओओसी विवादित दक्षिण चीन सागर में अपतटीय ड्रिलिंग में शामिल रही है, जहां बीजिंग ने वियतनाम, फिलीपींस, ब्रुनेई, ताइवान और मलेशिया सहित कई देशों के क्षेत्रीय दावों की अवहेलना की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान