एजेंसी न्यूज

अमेरिका ने नोवेलिस से उत्तरी अमेरिका में ऑटोमोटिव बॉ़डी शीट कारोबार को बेचने के लिए कहा

(ललित के झा)

अमेरिका ने नोवेलिस से उत्तरी अमेरिका में ऑटोमोटिव बॉ़डी शीट कारोबार को बेचने के लिए कहा

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 13 मई अमेरिकी न्याय विभाग ने एक संघीय अदालत में प्रस्ताव रखा है कि प्रतिस्पर्धात्मक चिंता के कारण भारतीय कंपनी हिंडाल्को के स्वामित्व वाली अमेरिकी कंपनी नोवेलिस को उत्तरी अमेरिका में स्थित एलेरिस के एल्युमीनियम ऑटोमोटिव बॉडी शीट कारोबार को बेचना होगा।

नोवेलिस ने हाल में एलेरिस का अधिग्रहण किया है। न्याय विभाग का कहना है कि नोवेलिस के एलेरिस का अधिग्रहण करने से ऑटोमोटिव बॉडी शीट बाजार में प्रतिस्पर्धा कम हो जाएगी।

अटलांटा मुख्यालय वाली नोवेलिस तीन खंडों में सपाट ढले हुए एल्यूमीनियम उत्पाद बनाती है। ये खंड हैं- मोटर वाहन, पेय पदार्थ और विशेष उत्पाद। कंपनी की आय 31 मार्च, 2019 को समाप्त वित्त वर्ष में लगभग 12.3 अरब अमरीकी डालर थी।

नोवेलिस भारतीय कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। नोवेलिस ने ने पिछले महीने 2.8 अरब डॉलर में एलेरिस का अधिग्रहण किया था।

आपसी सहमति से हुए एक समझौते के तहत नोवेलिस को उत्तरी अमेरिका में अपने ऑटोमोटिव बॉडी शीट कारोबार का विनिवेश करना होगा, जो लुईसपोर्ट में एकमात्र संयंत्र है।

नोवेलिस के अधिग्रहण से पहले एलेरिस का नाम डेलावेयर कॉरपोरेशन था और इसका मुख्यालय क्लीवलैंड, ओहियो में था। कंपनी ऑटोमोटिव, एयरोस्पेस, बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन उद्योग के लिए सपाट ढले हुए एल्युमीनियम उत्पाद बनाती है।

न्याय विभाग के सहायक अटॉर्नी जनरल माकन डेलरहिम ने कहा, ‘‘आज प्रस्तावित किया गया विनिवेश एल्युमीनियम ऑटोमोटिव बॉडी शीट के बाजार में प्रतिस्पर्धा को बनाए रखेगा और ऑटो निर्माताओं तथा अमेरिकी उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा होगी। इसके तरह एलेरिस के उत्तर अमेरिकी एल्युमीनियम ऑटोमोटिव बॉडी शीट परिचालन का पूरी तरह विनिवेश करना होगा।’’ एलेरिस की आय 2018 में लगभग 3.4 अरब डॉलर थी।

पाण्डेय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).