एजेंसी न्यूज

अमेरिका में दूसरे COVID19 टीके के आपात इस्तेमाल को मिली मंजूरी

अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मॉडर्ना इंक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान द्वारा विकसित टीके के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है . अमेरिका में यह दूसरा कोविड-19 टीका है, जिसे मंजूरी दी गई है. बीते सप्ताह 'फाइजर' द्वारा विकसित टीके को भी मंजूरी दी गई थी.

अमेरिका में दूसरे COVID19 टीके के आपात इस्तेमाल को मिली मंजूरी
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

वाशिंगटन, 19 दिसंबर: अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने मॉडर्ना इंक और राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान द्वारा विकसित टीके के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है . अमेरिका में यह दूसरा कोविड-19 टीका (COVID19 Vaccine) है, जिसे मंजूरी दी गई है. बीते सप्ताह 'फाइजर' द्वारा विकसित टीके को भी मंजूरी दी गई थी. एक आधिकारिक बयान के अनुसार एफडीए ने पाया है कि मॉडर्ना कोविड-19 टीका आपातकालीन परिस्थितियों में इस्तेमाल किये जाने के लिये वैधानिक मानदंडों पर खरा उतरा है.

टीके के मंजूरी मिलते ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया, "बधाई हो, मॉर्डना टीका अब उपलब्ध है!" एफडीए ने मॉडर्न द्वारा साझा किए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर मंजूरी देने का फैसला किया है, जिसमें तीसरे चरण के क्लीनिकिल ट्रायल से संबंधित 30 नवंबर को जारी डाटा का विश्लेषण शामिल है.

यह भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र एलओसी के पास UNMO के वाहन के क्षतिग्रस्त होने की घटना की कर रहा है जांच: UN प्रवक्ता फरहान हक

196 मामलों में किए गए प्राथमिक प्रभावकारिता विश्लेषण में इसे 94.1 प्रतिशत प्रभावी पाया गया. यह टीका 18 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के लिये है. अमेरिका में फाइजर द्वारा विकसित टीके लगाने का अभियान इस सप्ताह की शुरुआत में शुरू हो गया था. उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने शुक्रवार को सार्वजनिक रूप से टीका लगवाया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2020 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).