विदेश की खबरें | अमेरिका ने यूक्रेन के लिए नये सहायता पैकेज की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज एक साल पूरा हो गया है। अमेरिका ने इस नये सहायता पैकेज के तहत यूक्रेन को ड्रोन, गोला बारूद और अत्याधुनिक उपकरणों समेत दो अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई।
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज एक साल पूरा हो गया है। अमेरिका ने इस नये सहायता पैकेज के तहत यूक्रेन को ड्रोन, गोला बारूद और अत्याधुनिक उपकरणों समेत दो अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई।
राष्ट्रपति जो बाइडन ने हाल में कीव यात्रा की थी और यूक्रेन के लिए अमेरिकी समर्थन की प्रतिबद्धता को दोहराया था।
बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से कहा था ‘‘अमेरिकी लोग आपके साथ खड़े हैं, और दुनिया आपके साथ खड़ी है।’’
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि इस सहायता पैकेज के तहत रूस की मानव रहित प्रणालियां और कई प्रकार के ड्रोन का मुकाबला करने वाले हथियार शामिल हैं।
इसमें बताया गया है कि इस सैन्य सहायता के तहत कई प्रकार के ड्रोन दिये जायेंगे जिनमें उन्नत स्विचब्लेड 600 कामिकेज ड्रोन और ‘इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर डिटेक्शन’ उपकरण शामिल हैं।
पेंटागन ने हालांकि इस बारे में नहीं बताया कि इस तरह के कितने और सहायता पैकेज दिये जायेंगे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2023 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

