विदेश की खबरें | परमाणु कार्यक्रम को लेकर अप्रत्यक्ष बातचीत शुरू करेंगे अमेरिका व ईरान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रसेल्स, दो अप्रैल (एपी) अमेरिका और ईरान ने शुक्रवार को कहा कि वे दुनिया की अन्य प्रमुख शक्तियों के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत शुरू करेंगे ताकि ईरानी परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने से संबंधित समझौते पर दोनों देश वापस आ सकें। करीब तीन साल पहले तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ परमाणु करार से अमेरिका को अलग कर लिया था।
ब्रसेल्स, दो अप्रैल (एपी) अमेरिका और ईरान ने शुक्रवार को कहा कि वे दुनिया की अन्य प्रमुख शक्तियों के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत शुरू करेंगे ताकि ईरानी परमाणु कार्यक्रम को सीमित करने से संबंधित समझौते पर दोनों देश वापस आ सकें। करीब तीन साल पहले तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ परमाणु करार से अमेरिका को अलग कर लिया था।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि बातचीत का बहाल होना ‘‘आगे की दिशा में एक स्वस्थ कदम है।’’ यह बातचीत मंगलवार को ऑस्ट्रिया में शुरू हो रही है।
हालांकि प्राइस ने कहा, "ये शुरुआती दिन हैं, और हम तत्काल किसी कामयाबी का अनुमान नहीं लगाते क्योंकि आगे मुश्किल चर्चा होगी।"
बहुपक्षीय वार्ता की शुरुआत को लेकर सहमति बनी है ताकि 2015 के परमाणु समझौते पर लौटने के लिए ईरान और अमेरिका के मतभेदों पर चर्चा हो सके।
राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि ईरान के साथ परमाणु करार में फिर से शामिल होना उनके प्रशासन की प्राथमिकता है।
इस बीच ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने जोर दिया कि ईरान और अमेरिका के अधिकारियों के बीच कोई बैठक निर्धारित नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)