देश की खबरें | अमेरिकी राजदूत गार्सेटी ने घाट पर गंगा आरती देखने के बाद वाराणसी की प्रशंसा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने प्रसिद्ध घाटों से सूर्योदय और गंगा आरती देखने के बारे में बुधवार को अपने अनुभव साझा करते हुए वाराणसी की खूब तारीफ की।

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने प्रसिद्ध घाटों से सूर्योदय और गंगा आरती देखने के बारे में बुधवार को अपने अनुभव साझा करते हुए वाराणसी की खूब तारीफ की।

उन्होंने कहा कि यह ‘‘इस बात की खूबसूरत याद दिलाता है कि परंपराएं हमें कैसे आकार देती हैं।’’ राजदूत ने ‘एक्स’ पर कई पोस्ट में वाराणसी की अपनी यात्रा की तस्वीरें साझा कीं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘‘अस्सी घाट से गंगा पर सूर्योदय का अनुभव करना शानदार अनुभव था। इस पल को इतने सारे लोगों के साथ साझा करना कितना आनंददायक था, जो इतनी खूबसूरती देखने के लिए सुबह-सुबह एकत्र हुए थे।’’

गार्सेटी ने एक अन्य पोस्ट में गंगा तट पर आरती देखने का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, ‘‘दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती महज एक अनुष्ष्ठान नहीं है, यह इस बात का सुंदर प्रमाण है कि परंपराएं हमें कैसे आकार देती हैं। नदी पर प्रतिबिंबित रोशनी और रात में घंटियों की गूंजती ध्वनि एक अविस्मरणीय वातावरण बनाती है। वाराणसी ने मेरी आत्मा को छू लिया है।’’

इससे पहले, अमेरिकी राजदूत ने लिखा था, ‘‘नमस्ते वाराणसी। मैं अंततः ‘प्रकाश के शहर’ की यात्रा करने के लिए उत्साहित हूं। इस जीवंत शहर के खूबसूरत घाटों, प्राचीन मंदिरों और परंपराओं को देखने के लिए उत्सुक हूं।’’

वाराणसी भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है और अपने पुराने घाटों के अलावा काशी विश्वनाथ मंदिर सहित अपने पवित्र स्थलों पर बड़ी संख्या में भक्तों को आकर्षित करता है।

हाल में, गार्सेटी दुर्गा पूजा समारोह का अनुभव करने के लिए कोलकाता गए थे। उन्होंने 12 अक्टूबर को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता में पंडालों में घूमना एक अनोखा अनुभव है। हर पंडाल और घर की पूजा एक कहानी बयां करती है और इस मौसम की अनूठी भावना और विरासत का जश्न मनाती है। कला, इतिहास, संस्कृति और समुदाय के इस खूबसूरत मिश्रण का हिस्सा बनना सम्मान की बात है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\