विदेश की खबरें | अमेरिकी राजदूत सिंडी मैक्केन संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम की नयी प्रमुख होंगी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है, जिसका लक्ष्य इस साल संघर्ष, आपदा और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों का सामना करने वाले लगभग 15 करोड़ लोगों की मदद करना है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस और संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन के महानिदेशक क्यू डोंग्यू द्वारा संयुक्त रूप से मैक्केन की नियुक्ति की घोषणा की गई।

सिंडी मैक्केन एरिजोना के पूर्व सीनेटर एवं 2008 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार दिवंगत जॉन मैक्केन की पत्नी हैं।

सिंडी मैक्केन दक्षिण कैरोलाइना के पूर्व गवर्नर डेविड बियस्ली की जगह लेंगी, जो पिछले छह साल से इस पद पर काबिज हैं।

इस मौके पर गुतारेस और डोंग्यू ने बेहतरीन कार्यकाल के लिए बियस्ली की तारीफ भी की।

बियस्ली का कार्यकाल चार अप्रैल को समाप्त हो रहा है और इसके बाद ही मैक्केन कार्यकारी निदेशक के रूप में पदभार संभालेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)