विदेश की खबरें | अमेरिकी कृषि विभाग बर्ड फ्लू से निपटने के लिए निकाले गए कर्मचारियों को काम पर रखने की कोशिश में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ये कर्मचारी उन हजारों संघीय कर्मचारियों में शामिल थे जिन्हें अरबपति एलन मस्क के सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) की सिफारिशों पर हटाया गया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय सरकार को सुव्यवस्थित और नया रूप देने के अपने वादे को पूरा करने के लिए मस्क के नेतृत्व में सरकारी दक्षता विभाग का गठन किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ये कर्मचारी उन हजारों संघीय कर्मचारियों में शामिल थे जिन्हें अरबपति एलन मस्क के सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) की सिफारिशों पर हटाया गया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघीय सरकार को सुव्यवस्थित और नया रूप देने के अपने वादे को पूरा करने के लिए मस्क के नेतृत्व में सरकारी दक्षता विभाग का गठन किया है।

रिपब्लिकन पार्टी के नेता डॉन बेकन ने कहा कि प्रशासन को कटौती करने के तरीके में अधिक सावधान रहना चाहिए।

नेब्रास्का में एक जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले बेकन ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप सरकार में बर्बादी, धोखाधड़ी और दुरुपयोग को उजागर करने के अपने वादे को पूरा कर रहे हैं। डीओजीई को कर्मचारियों की छंटनी से पहले दो बार अवलोकन करने और एक बार कटौती करने की आवश्यकता है।’’

अमेरिका में 2022 में बर्ड फ्लू का प्रकोप शुरू होने के बाद से वायरस को नियंत्रित करने में मदद करने के लिए लगभग 16 करोड़ पक्षियों को मारना पड़ा। मारे गए पक्षियों में से अधिकतर अंडे देने वाली मुर्गियां थीं, इसलिए अंडे की कीमतें औसतन 4.95 अमेरिकी डॉलर प्रति दर्जन के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं।

संघीय सरकार ने बर्ड फ्लू के प्रकोप से निपटने के लिए लगभग दो अरब अमेरिकी डॉलर खर्च किए हैं, जिसमें किसानों को उनके मारे गए पक्षियों के बदले मुआवजा देने के लिए लगभग 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर का भुगतान शामिल है।

यूएसडीए के एक प्रवक्ता ने कहा कि विभाग ने ‘‘अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा (एचपीएआई) से निपटने को प्राथमिकता देना जारी रखा है’’ और इस प्रयास में शामिल पशु चिकित्सकों, पशु स्वास्थ्य तकनीशियनों एवं अन्य आपातकालीन प्रतिक्रिया कर्मियों जैसी कई प्रमुख नौकरियों को छंटनी से दूर रखा गया। हालांकि, यूएसडीए की पशु और पादप स्वास्थ्य निरीक्षण सेवा के कुछ कर्मचारियों को हटा दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\