एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | अमेरिकी प्रशासन ने यूक्रेन को कुछ हथियार भेजना पुन: शुरू किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय ‘पेंटागन’ ने एक सप्ताह पहले ही कहा था कि वह यूक्रेन को हवाई हमलों से बचाव करने वालीं मिसाइल, सटीक निशाना लगाने वालीं तोपें जैसे कुछ हथियार भेजना फिलहाल रोक रहा है। यह आदेश इसलिए दिया गया था क्योंकि अमेरिका इस बात को लेकर चिंतित है कि उसके अपने हथियारों का भंडार बहुत कम हो गया है।

विदेश की खबरें | अमेरिकी प्रशासन ने यूक्रेन को कुछ हथियार भेजना पुन: शुरू किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय ‘पेंटागन’ ने एक सप्ताह पहले ही कहा था कि वह यूक्रेन को हवाई हमलों से बचाव करने वालीं मिसाइल, सटीक निशाना लगाने वालीं तोपें जैसे कुछ हथियार भेजना फिलहाल रोक रहा है। यह आदेश इसलिए दिया गया था क्योंकि अमेरिका इस बात को लेकर चिंतित है कि उसके अपने हथियारों का भंडार बहुत कम हो गया है।

अमेरिकी प्रशासन के दो अधिकारियों ने अपनी पहचान गोपनीय रखे जाने की शर्त पर बताया कि यूक्रेन भेजे जा रहे हथियारों में 155 मिमी गोला-बारूद और सटीक हमला करने वाले रॉकेट जीएमएलआरएस (निर्देशित बहुप्रक्षेपण रॉकेट प्रणाली) शामिल हैं। बहरहाल, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हथियार भेजे जाने कब शुरू किए गए।

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बुधवार को बताया कि खेप भेजे जाने पर कभी कोई ‘‘रोक’’ नहीं लगाई गई थी बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा की गई कि अमेरिकी सैन्य सहायता उसकी रक्षा रणनीति के अनुरूप हो।

अधिकारी ने कहा कि ‘पेंटागन’ ने कभी रोक की घोषणा नहीं की।

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने यूक्रेन में कुछ हथियारों की खेप रोके जाने का पिछले सप्ताह निर्देश दिया था, ताकि उनका मंत्रालय अपने हथियार भंडार की समीक्षा कर सके।

‘पेंटागन’ की घोषणा के कुछ ही दिन बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा था कि अमेरिका यूक्रेन को रक्षात्मक हथियार देना जारी रखेगा।

यूक्रेन को और हथियार भेजने के सवाल पर ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा था, ‘‘हमें ऐसा करना ही होगा। उन्हें अपनी रक्षा करने में सक्षम होना होगा।’’

इस बीच, यूक्रेन की वायुसेना ने बुधवार को दावा किया कि रूस ने मंगलवार की रात यूक्रेन पर 728 ‘शाहिद’ और ‘डिकॉय’ ड्रोन से हमला किया और 13 मिसाइलें दागीं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि उत्तर पश्चिमी यूक्रेन में पोलैंड और बेलारूस सीमा के पास स्थित शहर लुत्स्क सबसे अधिक प्रभावित है जबकि 10 अन्य क्षेत्रों में भी हमला किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 08:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).