जरुरी जानकारी | विकासशील देशों में कर चोरी, अवैध धन प्रवाह की जांच बेहद जरूरीः ओईसीडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) ने कहा है कि मौजूदा भू-राजनीतिक और ऋण संकट के बीच कर चोरी और अवैध वित्तीय प्रवाह की जांच करने की अत्यधिक जरूरत है।

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) ने कहा है कि मौजूदा भू-राजनीतिक और ऋण संकट के बीच कर चोरी और अवैध वित्तीय प्रवाह की जांच करने की अत्यधिक जरूरत है।

ओईसीडी की बृहस्पतिवार को जारी कर पारदर्शिता रिपोर्ट में कर चोरी और गैरकानूनी वित्तीय प्रवाह की जांच पर जोर देते हुए कहा गया कि एशियाई देशों में यह प्रवृत्ति अधिक देखने को मिल रही है। इसकी वजह से वर्ष 2016 में एशिया को 25 अरब यूरो की राजस्व क्षति होने का अनुमान है।

एक अध्ययन का हवाला देते हुए इस रिपोर्ट में कहा गया कि एशिया की चार प्रतिशत संपत्ति या करीब 1200 अरब यूरो बाहर भेजे गए। इससे 2016 में क्षेत्र को 25 अरब यूरो के राजस्व का नुकसान हुआ।

'एशिया में कर पारदर्शिता 2023: एशिया पहल प्रगति रिपोर्ट' में कहा गया है कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में कर चोरी और अन्य अवैध वित्तीय प्रवाह के खिलाफ लड़ाई और भी जरूरी हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक भू-राजनीतिक संकट के चलते आर्थिक वृद्धि धीमी हुई है और सार्वजनिक स्वास्थ्य तथा सामाजिक क्षेत्र में सरकारी खर्च घटा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now