जरुरी जानकारी | शहरी सहकारी बैंकों का एनपीए, घाटा बढ़ा; एनबीएफसी के भी लाभ पर पड़ सकता है असर: आरबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 में शहरी सहकारी बैंकों की गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) में 10.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी, जो साल भर पहले 7.3 प्रतिशत थी। साथ ही रिजर्व बैंक ने यह भी कहा कि आने वाले समय में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लाभ पर असर देखने को मिल सकता है।

मुंबई, 29 दिसंबर रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 में शहरी सहकारी बैंकों की गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) में 10.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी, जो साल भर पहले 7.3 प्रतिशत थी। साथ ही रिजर्व बैंक ने यह भी कहा कि आने वाले समय में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) के लाभ पर असर देखने को मिल सकता है।

रिजर्व बैंक ने अपनी रिपोर्ट ‘ट्रेंड्स एंड प्रोग्रेस ऑफ बैंकिंग इन इंडिया’ में कहा कि संपत्ति की गुणवत्ता के लिहाज से देखा जाये तो सबसे निचली डी श्रेणी में शामिल हुए शहरी सहकारी बैंकों की संख्या भी पिछले वित्त वर्ष में बढ़ी।

यह ध्यान देने योग्य बात है कि खराब रूप से संचालित शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) में खराब संपत्ति की समस्या का एक प्रमुख कारण है। पीएमसी बैंक जैसे शहरी सहकारी बैंकों की खराब स्थिति के लिये एनपीए के उच्च स्तर को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।

इस साल की शुरुआत में, सरकार ने आरबीआई को यूसीबी पर अधिक नियामकीय शक्तियां देने के लिये बैंकिंग विनियमन अधिनियम में संशोधन किया था।

आरबीआई ने कहा कि 1,539 यूसीबी में सकल एनपीए की मात्रा एक साल पहले के 22,093 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2019-20 में 33,010 करोड़ रुपये हो गयी।

रिजर्व बैंक ने इस रिपोर्ट में यह भी कहा कि कर्ज की कम मांग तथा फंसे कर्ज के चलते आने वाले समय में एनबीएफसी के लाभ पर असर पड़ सकता है।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि ऋण की कमी, ऋण की कम मांग और नकदी को संरक्षित रखने की प्रवृत्ति के कारण एनबीएफसी की लाभप्रदता कम हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान